नई दिल्ली:दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए आज भी कई दिग्गज जुटे। कांग्रेस मुख्यालय पर शीला के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचीं। सोनिया ने शीला के साथ राजनीतिक संबंधों से अलग अपने आत्मीय रिश्तों का जिक्र किया। सोनिया ने कहा कि शीला दीक्षित उनके लिए सिर्फ कांग्रेस नेता भर नहीं बल्कि दोस्त और बहन जैसी थीं।
सोनिया ने बताया बड़ी बहन और दोस्त
शीला के साथ आत्मीय संबंधों को याद करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, ‘वह मेरे लिए बहुत बड़ा सपॉर्ट थीं। मेरे लिए तो वह बड़ी बहन और मित्र की तरह थीं। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ा धक्का है। मैं और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें हमेशा याद करेंगे। कई चीजें राजनीति से ऊपर होती हैं और मुझे लगता है कि कई अर्थों में वह महान नेता थीं। दिल्ली उन्हें कभी नहीं भूल पाएगी।’ सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के दर्शन किए। गांधी परिवार के साथ शीला के रिश्ते हमेशा बहुत गर्मजोशी से भरे रहे। राजीव गांधी ने अपनी कैबिनेट में शीला को मंत्री बनाया था तो सोनिया ने उन्हें दिल्ली की कमान सौंपी।
सोनिया हुईं भावुक, ‘शीला बड़ी बहन जैसी थीं’
Leave a comment
Leave a comment