सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टोक्यो ओलंपिक 2020: सुशील कुमार के वजन वर्ग में होगा घमासान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

टोक्यो ओलंपिक 2020: सुशील कुमार के वजन वर्ग में होगा घमासान

Last updated: July 21, 2019 3:54 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय कुश्ती महासंघ टोक्यो ओलंपिक के लिए पहली क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिता विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल आयोजित करेगा और इसमें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के 74 किग्रा वर्ग में जगह बनाने के लिए घमासान होगा। भारतीय कुश्ती महासंघ ने शनिवार को बताया कि कजाखिस्तान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप टोक्यो ओलंपिक के लिए पहली क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिता है और इसके लिए विभिन्न वजन वर्गों के ट्रायल आयोजित किये जाएंगे। हरियाणा के सोनीपत में 26 जुलाई को फ्री स्टाइल वर्ग के ट्रायल में 57, 65, 74, 86, 97 और 125 किग्रा के मुकाबले होंगे।
भारत के लिए 2008 के बीजिंग ओलम्पिक के कांस्य पदक और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले सुशील इस समय रूस में ट्रेनिंग कर रहे हैं। अभी यह साफ नहीं है कि वह 26 जुलाई के ट्रायल में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। हालांकि कुश्ती महासंघ ने कहा है कि यदि सुशील ट्रायल में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। सुशील अदालती विवाद के कारण 2016 के रियो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाये थे।
सुशील के वजन वर्ग में इस समय प्रवीण राणा, अमित धनखड़ और जितेन्द्र अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसलिए यह माना जा रहा है कि इस वजन वर्ग से विश्व चैंपियनशिप में जाने के लिए सबसे अधिक घमासान होगा। रियो ओलंपिक से पहले नरसिंह यादव ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश को ओलंपिक कोटा दिलाया था। लेकिन बाद में सुशील ने नरसिंह से ट्रायल मांगा और फिर यह मामला अदालत में चला गया।
कुश्ती महासंघ ने इस मामले में नरसिंह का समर्थन किया और नरसिंह बकायदा रियो भी चले गये। लेकिन वहां उनके डोप टेस्ट में दोषी होने की बात सामने आयी और उनपर चार वर्ष का प्रतिबंध लग गया। रियो में भारत के लिए 74 किग्रा वर्ग का स्थान खाली रहा और इसमें कोई पहलवान उतर नहीं सका।
महिला कुश्ती के ट्रायल 28 जुलाई को लखनऊ में होंगे जिसमें 50, 53, 57, 62, 68 और 76 किग्रा के मुकाबले होंगे। महासंघ ने बताया कि चयन प्रक्रिया में दो किग्रा वजन की छूट दी जाएगी और वजन ट्रायल से एक दिन पूर्व लिया जाएगा।
महासंघ ने साथ ही बताया कि जिन पहलवानों का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है लेकिन वह शिविर में आज तक शामिल नहीं हुये उन्हें ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महासंघ के अनुसार विश्व प्रतियोगिता के गैर ओलंपिक चार चार वजनों की चयन प्रक्रिया बाद में आयोजित होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ममता बनर्जी बोलीं- लोकसभा चुनावों में BJP ने दिया धोखा
Next Article वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कप्तान, सभी फॉर्मेट में पंत होंगे विकेटकीपर; राहुल चहर और नवदीप सैनी नए चेहरे
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?