सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हॉलऑफ़ फेम ओपन : लिएंडर पेस अंतिम चार में दूसरे सबसे उम्रदराज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

हॉलऑफ़ फेम ओपन : लिएंडर पेस अंतिम चार में दूसरे सबसे उम्रदराज

Last updated: July 21, 2019 3:49 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

न्यूपोर्ट:भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने न्यूजीलैंड के अपने जोड़ीदार मार्कस डेनियल के साथ एटीपी हॉल ऑफ फेम ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही पेस यहां सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

पुरुष एकल में पेस और मार्कस ने क्वार्टर फाइनल में मैथ्यू एबडेन और राबर्ट लिंडसडेट की जोड़ी को 6-4, 5-7, 14-12 से शिकस्त दी। अब पेस और डेनियल को फाइनल में पहुंचने के लिए मार्सेल ग्रैनोलर्स और सर्गिय स्टाखोवस्की की जोड़ी की चुनौती से पार पाना होगा।

मैकनरो से पीछे : इस टूर्नामेंट में 1995 में पदार्पण करने वाले पेस 46 साल 32 दिन की उम्र में यहां सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड जॉन मैकनरो के नाम है, जिन्होंने 47 साल की उम्र में 2006 में यहां सेमीफाइनल मे जगह बनाई थी।

एटीपी की वेबसाइट ने पेस के हवाले से लिखा, “अनुभव अभी भी है, पैर अभी भी चल रहे हैं, खेल की जानकारी और स्ट्रोक्स अभी भी मेरे पास हैं। यह सिर्फ सही युगल साझेदार की तलाश की बात है और ऐसा होता है तो मैं सफल रहूंगा। खेल और जीवन का छात्र रहते हुए मैं उम्रदराज खिलाड़ियों से सीखने की कोशिश करता हूं। अब मैं युवाओं से भी सीखने की कोशिश करता हूं।”

उन्होंने कहा, “10-15 साल पहले मैं जो मेहनत करता था अब मुझे उससे ज्याद मेहनत करनी पड़ती है। यह सिर्फ उम्र है, लेकिन मुझे काम पसंद है। जब मैं युवा था। मैंने पांच-छह घंटे अभ्यास करने में काफी ऊर्जा लगाई।”

जारी है हिमा दास का स्वर्णिम सफर, एक महीने के अंदर जीता 5वां गोल्ड

पेस ने कहा, “मेरी ट्रेनिंग अब काफी चिन्हित है। मुझे जहां सुधार करना होता है मैं सिर्फ उसी पर ध्यान देता हूं। अपनी डाइट पर ध्यान देता हूं और स्वास्थ लाभ पर ध्यान देता हूं। इस समय टेनिस में फिटनेस को लेकर जो जानकारी उपलब्ध है उसी के कारण हार-जीत का अंतर काफी कम रहता है।”

18 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पेस युगल वर्ग में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी हैं। अगले मैच में पेस और डेनियल की जोड़ी का सामना सर्जिया स्खाहोव्स्की से होगा।

नागल मुख्य ड्रॉ के करीब
युवा भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल एटीपी हैम्बर्ग यूरोपीय ओपन के मुख्य ड्रॉ से एक जीत दूर है। उन्होंने शनिवार को पांचवें वरीय ऑस्ट्रिया के सेबेस्टियन ओफनर को पहले दौर में 7-5, 6-2 से हरा दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इसरो ने चंद्रयान-2 की रिहर्सल पूरी की, कल होगी लॉन्चिंग
Next Article प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को बांटे जा रहे एक ही पैर के दोनों जूते
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?