पोखरण, एएनआइ। डीआरडीओ (DRDO) की स्वदेशी रूप से विकसित तीसरी पीढ़ी के एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) नाग का सफल परीक्षण किया गया। पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 7-18 जुलाई 2019 तक सफलतापूर्वक समर ट्रायल का सिलसिला चला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना का बधाई दी।
माना जा रहा है कि थर्ड जेनरेशन गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल नाग का उत्पादन इस साल के अंत में शुरू हो जाएगा। अब तक इसका ट्रायल चल रहा था। 2018 में इस मिसाइल का विंटर यूजर ट्रायल (सर्दियों में प्रयोग) किया गया था।
एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का हुआ सफल परीक्षण

