चैन्नई। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री रमेश कुमार जी के सानिध्य में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी ट्रस्ट द्वारा 260 वे तेरापंथ स्थापना दिवस पर “भिक्षु भक्ति संध्या” का भव्य आयोजन मंगलवार रात्रि में आयोजित हुआ । “भिक्षु भक्ति संध्या” में जय तुलसी संगीत मंडल के गायक कलाकारों ने श्रद्धा, भक्ति से ओत:प्रोत संगीतमय प्रस्तुतियों से। आचार्य भिक्षु को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
जय तुलसी संगीत मंडल के आनंद समदड़िया ने मंच का संचालन करते हुए संगीतमय नमस्कार महामंत्र की ध्वनि से भिक्षु भक्ति संध्या का शुभारंभ किया । इसी के साथ “शासन कल्पतरु, उतर् यो मोहरां रो चरु” गीत से भावपूर्ण प्रस्तुति दी । बेंगलुरु से समागम गायक देवीलाल जी पितलिया ने “सिलसिला ये टूटना नहीं चाहिए, भिक्षु मुझे इतनी सी सौगात चाहिए” गीत से प्रस्तुति दी । जय तुलसी मंडल के प्रभारी नवीन बोहरा ने सुमधुर स्वर लहरी में “ज्योति का अवतार, भिक्षु की जयकार गीत पेश किया । गायक नवीन मुणोत ने “स्वर्ग से सुंदर सपनों सा प्यारा है सिरीयारी धाम गीत से अपनी भावांजलि प्रस्तुत की ।
गायिका मनीषा श्रीश्रीमाल ने “ईक्षु रस के जैसा, भिक्षु नाम है तेरा” गीत सुनाया । मधुर गायिका सौम्या कटारिया ने “पंखीड़ा ओ पंखीड़ा तू उड़ नै जाजै सिरीयारी रे गीत से शमा बांधा । गायिका सोनिया कटारिया ने “क्यूं भटके मन बावरी, क्यों तू रोता है” इस गीत की प्रस्तुति दी । गायिका टीना चौरडिया ने “आओ स्वामीजी तुम दर्शन” गीत को मधुर स्वर से प्रस्तुति दी । कुशल गायकार – आदित्य परमार ने “प्रभु महावीर की करुणा पाते” गीत सुनाया वहीं अरिहंत दुधोडिया ने ” प्रभो!यह तेरापंथ महान” गीत पेश किया । ओजस्वी गायक राकेश परमार ने “यह निर्धन का डेरा है, कोई सोना चढ़ाये कोई चांदी चढ़ाएं” गीत को मधुर स्वरों से संगान किया । श्रोताओं की मांग पर – ” ओ गुरुसा थारौ चेलो बणूं म्है” गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी । सुरेखा जोगङ ने ” प्रेक्षा गीत पेश किया”। तृप्ति चौरडिया ने ” आओ स्वामीजी” गीत की मधुर प्रस्तुति दी । वयोवृद्ध गायक मदनलाल जी मरलेचा “स्वामीजी आओ देखल्यो” गीत को तनमय हो कर संगान किया ।
उत्साही कार्यकर्ता तेयुप चेन्नई के पूर्व अध्यक्ष भरत मरलेचा ने श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी ट्रस्ट की ओर से सभी गायक कलाकारों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया । भिक्षु भक्ति संध्या में श्रोताओं की उपस्थिति भी अच्छी रही । तेरापंथ समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी भाग लिया।
ट्रिप्लीकेन चैन्नई में जय तुलसी संगीत मंडल द्वारा भिक्षु भक्ति का भव्य आयोजन

