बैंगलोर। आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में 21 वां जैन विद्या दीक्षान्त समारोह एंव श्रेष्ठ कार्यकर्ता विज्ञ उपाधि व वरियता पुरस्कार समारोह का आयोजन दिनांक 14 व 15 जुलाई को बेंगलुरू में आयोजित किया गया। इसमे सिलीगुड़ी के श्रीमान नरेन्द्र जी सिंघी को बंगाल से श्रेष्ठ आंचलिक संयोजक बनाये ओर श्रीमती वन्दना गिङिया फालाकाटा को श्रेष्ठ केन्द्र व्यवस्थापक एवं श्रीमती पायल कोठारी सिलीगुड़ी मधु बरङीया शालिनी जैन जयगांव को वरियता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
श्रीमती सन्तोष जैन सिलीगुड़ी दार्जीलिंग को विज्ञ उपाधि से सम्मानित किया गया। आप सभी को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ समाज सिलीगुड़ी के तरफ से बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देती है। सिलीगुड़ी जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मीडिया प्रभारी श्रीमती शशीकलाजी बैद।
आचार्यश्री के सान्निध्य में हुआ 21 वां जैन विद्या दीक्षान्त समारोह एंव श्रेष्ठ कार्यकर्ता विज्ञ उपाधि तथा वरियता पुरस्कार समारोह

