मुंबई। रविवार ,14 जुलाई 2019 को मरीन ड्राइव स्थित हिंदू जिमखाना में लायंस क्लब आफ मुंबई वालकेश्वर डिस्ट्रिक्ट 3231- A1 का भव्य शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्ष के रूप में लायन मुकेश भँवरलालजी धाकड़ , सेक्रेटरी लायन सुरेंद्र जैन , कोषाध्यक्ष पंकज नवरतनजी सुराणा, उपाध्यक्ष कुलदीपप्रकाश बेद व पूरी टीम की शपथ विधि स्टालिंग ऑफिसर भूतपूर्व गवर्नर लायन प्रदीपभाई कपाड़िया के वरदहस्तों से पूर्ण हुई ।
साथ में वालकेश्वर की लियो क्लब अध्यक्ष प्रीति कौशल शाह , सेक्रेट्री हिनल मुकेश धाकड , कोषाध्यक्ष सलोनी मनोहर डागलिया, उपाध्यक्ष यशरतन सुराणा एवं उनकी टीम की शपथ विधि चाहत मोदी द्वारा संपन्न हुई। समारोह में क्लब द्वारा चेरिटी के तीन लाइव कार्यक्रम किए गये जिसमें 25000/-₹ स्कूल फ़ीस, 21000/-₹ अंधे बच्चों की छात्रव्रती, ओर 3500/-₹ प्रतिमाह मेडिकल सहायता क्लब द्वारा दी गई।
क्लब के सदस्यों ओर अतिथियों में ख्यालीलालजी तातेड़ नरेंद्रजी तातेड़ रतनसिंघजी राव रॉयलग्रुप बोरिवली से किशोर धाकड ओर भी सभी ने कार्यक्रम में अपनी ओर से क्लब में मुक्तहस्थ से चेरिटी में योगदान दिया। समारोह में पधारे सभी सदस्यों एवं मेहमानों का स्वागत मुंह मीठा कराकर किया गया। कार्यक्रम का सुचारू संचालन लायन पंकज सुराणा ने किया । आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन सेक्रेट्री श्री सुरेंद्र जैन ने किया।
लायंस क्लब आफ मुंबई वालकेश्वर का शपथ विधि समारोह संपन्न

