अमराईवाड़ी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशित तेरापंथ महिला मंडल अमराईवाडी द्वारा साधारण सभा का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2019 को city banquet होल में हुआ। जिसमें अध्यक्ष- श्रीमती संगीताजी सिंघवी, मंत्री- श्रीमती लक्ष्मीजी सिसोदिया तथा कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुनीताजी चोरडिया के नामों की घोषणा हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के स्मरण से हुई । तत्पश्चात महावीर अष्टकम द्वारा बहनों ने मंगलाचरण किया।स्वागत वक्तव्य अध्यक्षा श्रीमती रेखाजी चिपड ने देते हुए पूरे कार्यकाल में सभी बहनों के अविस्मरणीय सहयोग के लिए बहुत- बहुत आभार प्रकट किया। श्रीमती मंजूदेवी गेलडा ने संविधान का वाचन करते हुए चारो योजनाए, रजिस्टर और भी बहुत सारी जानकारी से बहनो को अवगत कराया।
मंत्री श्रीमती सेजल मांडोत ने अपने 2 वर्ष के गति प्रगति का वाचन किया एवं LED पर 2 वर्ष के कार्यकाल का वीडियो दिखाया। कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही गायनेकोलॉजिस्ट श्रीमती रिचीजी खाब्या की। Mam ने सफलतम कार्यकाल के लिए अध्यक्षा और उनकी टीम को बधाई दी और आने वाले अध्यक्ष को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कोषाध्यक्ष श्रीमती संतोषदेवी चिपड ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सभी पूर्वाध्यक्षों परामर्शक आप सभी ने मंडल में हुए कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष मंत्री एवं पूरी टीम को बधाई दी।
प्रेरणा सम्मान का कार्यक्रम भी हमारा बाकी था तो आज सेवा की प्रतिमूर्ति श्रीमती पुष्पादेवी माणकलालजी चोरडिया को प्रेरणा सम्मान से नवाजा गया। सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे एवं उन्होंने भी महिला मंडल की उपलब्धि भरे कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए अपने उद्गार व्यक्त किए। सहमंत्री लक्ष्मीजी सिसोदिया शशिजी ओस्तवाल कोमलजी हिरण ने भी विकास भरे कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए अपने अनुभव share किए। श्रीमती सुरभिजी चंडालिया एवं सुश्री रिंकूजी सिंघवी ने महिला मंडल के विशेष कार्यक्रमों को समाहित करते हुए मारवाडी में बहुत रोचक संवाद प्रस्तुत किया। अध्यक्षा श्रीमती रेखाजी चिपड़ एवं पुरी टीम ने अपने पद का विसर्जन किया।
चुनाव अधिकारी श्रीमती मंजुदेवी गेलडा द्वारा, मनाव से संविधान के अनुरूप नए अध्यक्ष की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष- श्रीमती संगीताजी सिंघवी, मंत्री- श्रीमती लक्ष्मीजी सिसोदिया, कोषाध्यक्ष – श्रीमती सुनीताजी चोरडिया की घोषणा हुई। अघ्यक्षा रेखाजी चिपड़ व पधारे हुए सभी ने बधाई दी एवं मंगलकामनाए प्रेषित की ।नवनिर्वाचित अध्यक्षा संगीताजी ने सभी को धन्यवाद प्रेषित करते हुए सभी के प्रति आभार के स्वर व्यक्त किए।और सबके साथ से संघ और संघपति के प्रति निष्ठावान रहकर मंडल को गतिप्रदान करेगे एसा विश्वास दिलाया।कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री श्रीमती सेजल मांडोत ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल अमराईवाडी की साधारण सभा में संगीताजी सिंघवी अध्यक्ष व लक्ष्मीजी सिसोदिया मंत्री चुनी गईं

