मुंबई। प. पू. आचार्य भगवंत श्री रविशेखर सुरिश्वरजी महाराज सा. के साथ नेमानी वाडी में श्री ठाकुरद्वार जैन श्वे. मू. पू. संघ के लिए भवन और चातुर्मास संबंधित कार्यो को लेकर समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने एक मीटिंग करके विचार विमर्श किया। इस मौके पर ठाकुरद्वार जैन संघ अध्यक्ष वसंत भंसाली, मुर्ति पूजक जैन संघ मुम्बई अध्यक्ष मोहन पामेचा, मन्त्री किशन सिंघवी, अशोक वागोणी, रसिक पालरेचा, देवीलाल संघवी, ललित जैन, किरण सिंघवी, देवराज पुनमिया तथा संघ के मुख्य पदाधिकारियों की खास उपस्थिति रही। यह जानकारी मंत्री किशन सिंघवी ने दी।

