मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल लुधियाना द्वारा हुआ Achary Mahashraman Physiotherapy Center का उद्घाटन आज अग्र नगर तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कुमुद जी कच्छारा ने किया। इस अवसर पर अभातेमम की निवर्तमान महामंत्री श्रीमती सुमन जी नाहटा, पंजाब प्रांतीय संयोजिका श्रीमती उषा जी जैन, लुधियाना सभा के अध्यक्ष श्री रायचन्द जी, कमल जी नवलखा, तेयुप अध्यक्ष श्री तरुण जी सुराणा, मंत्री धीरज जी सेठिया, महिला मंडल लुधियाना की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बैद,मंत्री श्रीमती प्रमिला पुगलिया, संयोजिका साजल जैन , सविता जी बांसल, अग्र नगर एवं सम्पूर्ण तेरापंथ समाज की सभी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में निवर्तमान सभा अध्यक्ष श्री कमल जी नवलखा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह जानकारी पुखराज बोथरा (लुधियाना) ने दी।

