अहमदाबाद:गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। रविवार को अहमदाबाद के कनकारिया इलाके में एडवेंचर पार्क में झूला टूटने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एडवेंचर पार्क में झूला टूटने की घटना में करीब 26 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एडवेंचर पार्क में जॉय राइड के दौरान झूला टूटने में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 26 से अधिक घायल हो गए। इस घटना पर नगर निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने कहा कि पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मामले की जांच कर रही है। घायलों का उचित इलाज कराया जा रहा है।
अहमदाबाद में एडवेंचर पार्क में झूला टूटने से 2 की मौत, 26 घायल

