शिशोदा। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की सूशिष्या साध्वी श्री कुंदन प्रभा जी का पावस प्रवास हेतु आचार्य महाप्रज्ञ आरोग्य सेवा प्रकल्प से शिशोदा में 11 जुलाई को भव्य रैली के साथ आगमन हुआ। साध्वी श्री जी की अगवानी में शिशोदा वासियों का उत्साह सभी को रोमांचित कर रहा था। बहुत संख्या में श्रावक श्राविकाए सभी मातृ स्वागत – अभिनंदन के इस नयनाभिराम दृश्य मैं मुंबई से आकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।
साध्वी श्री कुंदन प्रभा जी ने कहा आज मुझे अपूर्व आनंद की अनुभूति हो रही है जहां गुरुदेव हमें भिजवाते हैं उस स्थान पर जब हम पहुंच जाते हैं तो स्वयं को बहुत ही हल्का महसूस करते हैं । क्योंकि इस संघ में आज्ञा सर्वोपरि है साध्वी श्री ने आगे कहा संत कौन होते हैं जो पांच महाव्रतो की अनुपालना करते हैं ।संत धरती के कल्पवृक्ष होते हैं । साध्वी श्री विद्युतप्रभा जी, शांतिप्रभा जी, किरणयशाजी, चारित्रप्रभा जी ने वक्तव्य व गीतिका के माध्यम से चातुर्मास में करणीय कार्य की चर्चा करते हुए सामूहिक गीत से जन-जन को झंकृत कर दिया ।
हनी धाकड़ ने मंगलाचरण किया, विजय गीत का संगान तेयुप के सदस्यों ने किया, सभा अध्यक्ष शांति लाल जी धाकड़ ने स्वागत भाषण दिया । शासन सेवी,भामाशाह रमेशकुमार जी धाकड़,तेयुप अध्यक्ष धर्मेश धाकड़ ,संगठन मंत्री सुभाष बेताला आदि ने भाषण दिया! महिला मंडल द्वारा शानदार परिसंवाद की प्रस्तुति,कन्या मंडल द्वारा गीतिका परिसंवाद की प्रस्तुति,तेयुप उपाध्यक्ष हेमंत धाकड़, विकास धाकड़, किशोर धाकड़, हीरालाल धाकड़ कैलाश धाकड़ द्वारा ग्रुप गीतिका की शानदार प्रस्तुति, इंदर मल धाकड़ द्वारा गीतिका की प्रस्तुति दी गई ! बाहर से पधारे हुए महिला मंडल (कुंठवा),भंवर लाल जी बापना (कुंठवा) कांतिलाल जी धाकड़ (नाथद्वारा सभा अध्यक्ष)उपासक सोहन लाल जी सिंघवी (सापोल),निधि मेहता (कोयल) उपासक जसराज छाजेड़ (कोशीवाडा) ने अपनी अभिव्यक्ति गीतिका भाषण परिसंवाद द्वारा दी।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात तेयुप शिशोदा का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया । अभातेयुप से शाखा प्रभारी जितेश जी पोखरना के विचाराभिव्यक्ति के पश्चात शपथ विधि संपन्न की गई । श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभा मंत्री रोशन लाल धाकड़ द्वारा किया गया । अभातेयुप से पवन जी कोठारी की विशेष उपस्थिति रही । साध्वी श्री कुंदन प्रभा जी ने युवकों को संबोधित किया। आभार ज्ञापन सभा मंत्री रोशनलाल धाकड़ ने किया। कुशल संचालन तेयुप मंत्री महावीर धाकड़ ने किया । कार्यक्रम में आसपास के 15 गांव के श्रावको की उपस्थिति रही। तेरापंथ सभा महिला मंडल, तेयुप, विनीत बहु मंडल की पूरी टीम एवं नाथूलाल गणेशलाल,केसूलाल, सोहनलाल, भेरूलाल,भंवरलाल, गणेशलाल, अर्जुनलाल, मोहनलाल, भेरुलाल, हजारीमल ,मीठालाल, रोशनलाल, भंवरलाल, उदयलाल, नाथूलाल सोहनलाल, उदयलाल, संपतलाल, सोहनलाल, शंकरलाल, जीतमल रोशनलाल, भंवरलाल, लक्ष्मीलाल, अंबालाल, भगवतीलाल, छोगालाल सोहनलाल,प्यारचंद, शांतिलाल, सभा कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल, सुरेश कुमार,अशोक कुमार,बंसीलाल धाकड़,कैलाश बेताला, संजय, हेमंत रूपेश, किशन, कमलेश, ख्याली, कैलाश, संजय, रमेश, प्रकाश हंसमुख,एवं समस्त ग्रामवासियों की सराहनीय उपस्थिति रही।
शिशोदा में साध्वी श्री कुंदन प्रभा जी का मंगल प्रवेश एवं तेयुप शपथ ग्रहण समारोह

