मुम्बई। शनिवार को ठाकुरद्वारा के मोरारबाग में श्री स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेवाड़ संघ ठाकुरद्वार में गुरुवर्या श्री कंचनकंवर श्रीजी महाराज सा., डॉ. सुलोचना श्रीजी महाराज सा. एवं डॉ. सुलक्षणा श्री जी महाराज सा. का भव्य चातुर्मासिक प्रवेश हुआ। इस अवसर पर मेवाड़ संघ मुम्बई के अध्यक्ष किशनलाल परमार, महामंत्री रोशनलाल बडाला सहित पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सांखला, चतरलाल लोढा, लक्ष्मीलाल बडालमिया, मेवाड़ भवन गोरेगांव के अध्यक्ष दिलीप नाबेड़ा, महिला मंडल की अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा, मंत्री कंचन सिंघवी, बेबीबेन डागलिया, लाजवंतीबेन बडाला, पारस छाजेड़, चंदूभाई, लक्ष्मण सांखला, मुकेश सांखला, कन्हैयालाल कागरेचा, सुरेश सोनी, पुखराज सोनी, देवीलाल चपलोत, शौकीन पामेचा, बीबी लोढा आदि लोग खास तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय महिला मंडल, नवयुवक मंडल, कन्या मंडल में भारी उत्साह था।
साध्वी जी ने धर्म आराधना करने की अपील करते हुए कहा कि ठाकुद्वार संघ तपस्या में हमेशा अग्रणी रहा है। हर चातुर्मास में यहां के लोग धर्म प्रभावना में सबसे आगे रहे हैं।
सभी वक्ताओं ने मेवाड़ संघ ठाकुरद्वार को शीर्ष संघ बताते हुए जमकर तारीफ की। सभी ने एक स्वर में यहां विराजित गुरुणी वृन्द के दर्शन एवं प्रवचन सुनने के साथ ही धर्म प्रभावना का लाभ उठाने की बात कही।
पूर्व अध्यक्ष चतरलाल लोढा ने कहा कि सौभाग्यमुनि जी महाराज सा. के खड़े किए गए इस वटवृक्ष को हमें मज़बूत करना होगा।
मेवाड़ भवन गोरेगांव के अध्यक्ष दिलीप नाबेड़ा ने महाराज साहब के दीक्षा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलकामना की एवं मेवाड़ भवन के लिए हर तरह के सहयोग हेतु सभी का आभार प्रकट किया।
कई वक्ताओं ने गीतिका के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की। आभार प्रदर्शन प्रमुख प्रकाश सांखला ने किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेशजी ने किया।
ठाकुरद्वार में श्री कंचनकंवर जी महाराज आदिठाणा-3 का भव्य चातुर्मास प्रवेश

