चौधरी सुखराम सिंह ने सदन में गृह मंत्रालय से पूछा था कि हाल में सीमा से लगे राज्यों में नकली नोटों की संख्या बढ़ने की खबरों में कितनी सच्चाई है। उन्होंने अलग-अलग मूल्यवर्ग की पकड़ी गई नकली करेंसी का ब्योरा मांगा था। साथ ही सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी।
उनके सवाल के जवाब में नकली करेंसी का राज्यवार ब्योरा उपलब्ध कराया गया। साथ ही जानकारी दी कि नकली करेंसी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के बीच जानकारी साझा करने के लिए भारतीय करेंसी नोट समन्वय समूह बनाया गया है। जाली करेंसी के मामलों की जांच के लिए एनआईए ने टेरर फंडिंग और फेक करेंसी सेल का गठन किया गया है। जाली करेंसी की तस्करी रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश के बीच समझौता किया गया है। निगरानी के लिए बेहद अत्याधुनिक टेक्नोलाजी का प्रयोग किया गया है।

