By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 7 खिलाड़ियों ने आखिरी वर्ल्ड कप खेला, इनमें धोनी के सबसे ज्यादा 273 रन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

7 खिलाड़ियों ने आखिरी वर्ल्ड कप खेला, इनमें धोनी के सबसे ज्यादा 273 रन

Last updated: July 12, 2019 8:59 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:वर्ल्ड कप अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इससे पहले सेमीफाइनल तक 7 खिलाड़ियों ने अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेला। इनमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। इस लिस्ट में धोनी के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी और इमरान ताहिर, पाकिस्तान के शोएब मलिक और बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा हैं। धोनी, गेल, मलिंगा और ताहिर का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में औसत रहा। वहीं, डुमिनी, मलिक और मुर्तजा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

1. महेंद्र सिंह धोनी : पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने इस वर्ल्ड कप में 9 मैच में 273 रन बनाए। रनों के लिहाज से यह उनका सबसे बेहतरीन वर्ल्ड कप साबित हुआ। उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में 241 रन बनाए थे। 38 साल के धोनी ने अपने आखिरी वर्ल्ड कप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्हें मार्टिन गुप्टिल ने रनआउट कर दिया। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया।

2. क्रिस गेल : वेस्टइंडीज का यह ओपनर इस वर्ल्ड कप में अपनी प्रतिष्ठा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सका। 39 साल के गेल 8 पारियों में सिर्फ 242 रन ही बना सके। उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। गेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी वर्ल्ड कप मुकाबला खेला। इसमें वे 7 रन ही बना सके। गेल ने वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, लेकिन बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया। वे भारत के खिलाफ अगस्त में होने वाली वनडे सीरीज में खेलेंगे।

3. शोएब मलिक : इस वर्ल्ड कप में मलिक फ्लॉप रहे। 37 साल के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को इस वर्ल्ड कप में सिर्फ 3 मैच में खेलने का मौका मिला। इस दौरान वे कुल 8 रन ही बना सके। भारत के खिलाफ मलिक शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर ही कर दिया। वह मुकाबला उनके करियर का आखिरी वनडे साबित हुआ। साथ ही पाक टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में भी नाकाम रही।

4. लसिथ मलिंगा : भारत के खिलाफ मलिंगा ने अपना आखिरी वर्ल्ड कप मैच खेला। इस मैच में वे असरदार साबित नहीं हुए। उन्होंने 10 ओवर में 82 रन दिए। मलिंगा को सिर्फ एक ही सफलता मिल सकी। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 7 मैच में कुल 13 विकेट लिए, लेकिन टीम का कोई अन्य गेंदबाज उनका साथ नहीं दे सका। इससे श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।

5. इमरान ताहिर : ऑस्ट्रलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम भले ही जीत गई, लेकिन वह अंतिम-4 में नहीं पहुंच सकी। ताहिर इस मैच में 9 ओवर में सिर्फ 1 ही विकेट निकाल सके। उन्होंने 59 रन भी दिए। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 मैच खेले। उनके खाते में सिर्फ 11 विकेट ही आए।

6. मशरफे मुर्तजा : बांग्लादेश ने इस वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। हालांकि, वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। वर्ल्ड कप में उसके बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे मुर्तजा की कप्तानी का भी योगदान है। वे टीम को एकजुट रखने में माहिर हैं। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वे पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 1 ही विकेट ले सके। पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वर्ल्ड कप मैच में उन्होंने 7 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टीम इंडिया में अब बड़े बदलाव की बारी
Next Article अखिलेश बोले, अन्याय का मुकाबला करने व चुनाव अभियान में जुटें कार्यकर्ता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी बोले-पेपर लीक के दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, प्रदर्शनकारियों ने कहा, आश्वासन नहीं कुछ करके दिखाओ
national
July 23, 2026
तेरापंथ महिला मंडल, डोंबिवली की साधारण सभा संपन्न
social
July 23, 2026
आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?