मुंबई:संजीव कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपने अभिनय से हर किरदार में जान डाल दी। बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए संजीव कुमार का आज जन्मदिन है। संजीव कुमार को सबसे ज्यादा लोग फिल्म ‘शोले’ के ठाकुर के रोल की वजह से जानते हैं। हालांकि सिर्फ इसी फिल्म में नहीं कई बेहतरीन फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए संजीव कुमार हमेशा जाने जाएंगे। आज संजीव कुमार के जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी लेकर आए हैं।
अपने दमदार अभिनय से हिंदी सिनेमा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले संजीव कुमार को अपने कैरियर के शुरूआती दिनों में वह दिन भी देखना पड़ा जब उन्हें फिल्मों में नायक के रूप में काम करने का अवसर नहीं मिलता था। मुंबई में 9 जुलाई 1938 को एक मध्यम वगीर्य गुजराती परिवार में जन्मे संजीव कुमार बचपन से ही फिल्मों में नायक बनने का सपना देखा करते थे। इस सपने को पूरा करने के लिये उन्होंने फिल्मालय के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। वर्ष 1962 में राजश्री प्रोडक्शन की निर्मित फिल्म ‘आरती’ के लिए उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया, जिसमें वह पास नहीं हो सके।
संजीव कुमार को सर्वप्रथम मुख्य अभिनेता के रूप में उन्हें 1965 में प्रदर्शित फिल्म ‘निशान’ में काम करने का मौका मिला। वर्ष 1960 से 1968 तक संजीव कुमार फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गए। इस बीच, उन्होंने स्मगलर पति-पत्नी, हुस्न और इश्क, बादल, नौनिहाल और गुनहगार जैसी कई बी ग्रेड फिल्मों मे अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बाक्स आफिस पर सफल नहीं हुई।
अभिनय की दुनिया के विधाता थे संजीव कुमार

