नई दिल्ली 7 जुलाई। अणुव्रत भवन-तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली के सत्र 2019-20 के लिए नवमनोनीत अध्यक्ष श्री संजय संचेती एवं नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ‘शासनश्री साध्वीश्री अशोकश्री जी ठाणा-5 के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के सदस्यों द्वारा विजय गीत से किया गया। दिल्ली सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री बिमल जी सुराणा ने परिषद को श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया। तेयुप दिल्ली के निवर्तमान अध्यक्ष श्री पुखराज लोढ़ा ने नव मनोनीत अध्यक्ष श्री संजय संचेती को शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय ने अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के नामों की घोषणा की।
पदाधिकारीयों को अमृतवाणी के सरंक्षक युवकरत्न श्री सुखराज सेठिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ श्री प्रमोद घोड़ावत व तेयुप दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज बोरड ने दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष महोदय ने अपना प्रभावशाली व्यक्तव्य दिया, अणुव्रत महासमिति के अध्यक्ष युवकरत्न श्री अशोक संचेती, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा दिल्ली के महामंत्री श्री विजय चोपड़ा, तेरापंथ महिला मंडल,दिल्ली की महामंत्री सरोज जी सिपानी ने नवगठित टीम के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में पावन प्रेरणा पाथेय साध्वीश्री चिन्मयप्रभा जी, साध्वीश्री मंजुयशा जी ने प्रदान किया। साध्वी श्री चिन्मयप्रभा जी ने अपने उद्बोधन में युवाओं को जागरूक रहकर धर्म संघ की सेवा में अपनी सहभागिता रखते हुए परिषद को अपने परिश्रम, सेवा, एवं संगठन के माध्यम से विकास के नये आयामों तक पहुंचाने की प्रेरणा दी, साध्वीश्री मंजुयशा जी ने युवाओं को अपने जीवन को व्यसन मुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए एवं चारित्र आत्माओं के दर्शन सेवा का लाभ लेने पर जोर दिया साथ ही साथ एक गीतिका के माध्यम से सबको प्रेरित किया।
युवा गौरव श्री पुखराज सेठिया,कार्यक्रम में जैन विश्व भारती उपाध्यक्ष श्री अरुण संचेती, दिल्ली सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गोविंदराम जी बाफना,शाहदरा सभाध्यक्ष श्री अशोक बैद,शालीमार सभाध्यक्ष श्री नवीन जैन,अभा तेयुप के प्रतिनिधि के रूप में श्री नितेश बैद एवं श्री जतन श्यामसुखा, दिल्ली सभा के संगठन मंत्री श्री कमल गांधी एवं अनेक संस्थाओं के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं श्रावक समाज सहभागी बने। कार्यक्रम का कुशल संचालन नवमनोनीत मंत्री श्री मुकेश बोरड़ एवं आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री विकास चोरड़िया ने किया।
नवमनोनीत तेयुप अध्यक्ष श्री संजय संचेती एवं टीम का शपथ ग्रहण समारोह

