पालघर। अभातेयुप के निर्देशानुसार संकल्प संगठन यात्रा का आयोजन शनिवार 06/07/2019 को तेरापंथ भवन में सूरत से पधारे पालघर परिषद के प्रभारी श्रीमान कमलेशजी गादीया और श्रीमान दिपकजी रांका की गरिमामय उपस्थिति के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सभा कोषाध्यक्ष धर्मेश जी सी सिंघवी द्वारा नमस्कार महामन्त्र से हुई। विजय गीत का संगान प्रीतम राठौड़, गजसुख बोराणा द्वारा किया गया, सभा मंत्री लक्षमीलालजी राठौड़ द्वारा श्रावक निष्ठापत्र का वाचन किया गया, स्वागत भाषण तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी द्वारा किया गया।
पूरे वर्ष भर में हुए कार्य की जानकारी तेयुप मंत्री योगेश राठौड़ ने दी। दिपकजी रांका द्वारा अभातेयुप द्वारा धार्मिक, सामाजिक, अभिनव सामयिक, जैनसंस्कार, टास्क फोर्स, जीवअजीव, पच्चीसबोल, कार्यशाला सहित और भी कई विषयो के बारे में विस्तार से और सहजता से बताया तत्पश्चात कमलेशजी गादिया द्वारा सामायिक साधक, ATDC कलेक्शन सेंटर, ATDC में डैंटिस्ट सेवा, महाप्रज्ञ मेडिकल के बारेमे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गुरुदेव ने महत्ती कृपा से मुनिश्री जिनेश कुमार जी जैसे विद्वान संतो का चातुर्मास पालघर को मिला है। मुनिश्री तत्वज्ञान के अच्छे ज्ञाता है और इस चतुर्मास सभी युवा ज्यादा ज्यादा संख्या में में जैन विद्या कार्यशाला में भाग ले और पच्चीस बोल, प्रतिक्रमण सिखे। हमारी पीढ़ी संस्कारी कैसे बने इस पर बहुत ही सुंदर और सरलता से बताया। सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़, महिला मंडल मंत्री संगम बदामिया, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका विजया जी तलेसरा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
इस कार्यक्रम में पूरी तेयुप टीम सहित तेरापंथ सभा, महिला मंडल की उपस्थिती रही। कुशल संचालन किशोर मंडल प्रभारी पारस सिंघवी ने किया। आभार ज्ञापन तेयुप संगठन मंत्री प्रकाश बाफना द्वारा किया गया। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।
पालघर में संगठन यात्रा

