सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान

Last updated: July 8, 2019 9:26 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

दिल्ली:उत्तर दिल्ली में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी मां की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे शराब के लिए पैसे नहीं दिए। पुलिस ने इस हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को कहा कि व्यक्ति ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के विजय नगर इलाके में अपनी का गला रेत दिया और उसके बाद शनिवार रात उसने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम दीपक है। बताया गया कि मां से झगड़ा होने के बाद दीपक ने रसोई के चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा, ‘आरोपी दीपक ने मॉडल टाउन पुलिस थाने में रात लगभग 1.25 बजे समर्पण कर दिया और कहा कि किसी झगड़े के कारण उसने अपनी मां आशा देवी का गला रेत दिया। एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और देवी के शव को बरामद किया। एक रक्तरंजित चाकू और खून लगी चादर, तकिया और दीपक का खून लगा जींस और टी-शर्ट घर से बरामद हुआ। शव के पोस्टमॉर्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भेजा गया है।’
हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजयंत आर्य ने कहा, ‘जांच के दौरान दीपक ने बताया कि उसने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे लेकिन उसने इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और उसने कथित तौर पर रसोई के एक चाकू से उसका गला रेत दिया। उसने यह भी बताया कि उसे संदेह था कि उसकी मां का किसी से अवैध संबंध था।’ पुलिस ने कहा कि दीपक बेरोजगार है जबकि उसकी मां घरेलू नौकरानी का काम करती थी। दीपक अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता था। उसका भाई घटना के समय पास में एक बाजार गया हुआ था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अकेले नेहरू नहीं सरदार पटेल भी आर्टिकल 370 के लिए जिम्‍मेदार: संजय राउत
Next Article भारतीय सेना लंबी दूरी तक हमलों के लिए अमेरिका से गोला-बारूद खरीदेगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म मैसा का पहला गाना
entertainment
October 31, 2026
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो के नाम से उठा पर्दा, नवंबर के अंत में दस्तक दे सकता है ‘दिल की बेवफ़ाइयाँ’
entertainment
October 31, 2026
रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?