सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोई निश्चित लक्ष्य न हो तब भी नई-नई स्किल सीखते रहें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

कोई निश्चित लक्ष्य न हो तब भी नई-नई स्किल सीखते रहें

Last updated: July 6, 2019 7:01 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

अस्पतालों में मरीज और डॉक्टर के लिए स्थिति बेहद तकलीफदेह तब होती है, जब रिपोर्ट के इंतजार में इलाज में देरी होने लग जाए और मरीज की जान आफत में पड़ जाए। कल्याण सिवासैलम ने इस आम समस्या पर गौर किया और अपने स्टार्टअप ‘5सी नेटवर्क’ से अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेन्टरों को रेडियोलॉजिस्ट से जोड़ा, ताकि एमआरआई जैसी जरूरी रिपोर्ट जल्दी मिल सके और मरीज की बीमारी को समय रहते ठीक किया जा सके। वह अपनी इस उपलब्धि के लिए फोर्ब्स की 2019 की ‘30 अंडर 30-एशिया’ सूची में जगह बना चुके हैं।.

कैसे हुए प्रेरित: कल्याण सिवासैलम ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की है। इसके अलावा उन्होंने बैंगलुरु स्थिति नेशनल लॉ स्कूल से इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया हुआ है। इतनी पढ़ाई के बाद वह कुछ अपनी रुचि का काम करना चाहते थे। यह साल 2015 की बात है, वह एंटरप्रिन्योर बनने के बारे में सोच रहे थे। इसमें साथ दिया उनके दोस्त सैयद अहमद ने।

दोनों मित्र चिकित्सा क्षेत्र में स्टार्टअप की संभावनाएं तलाशने लगे। इस बीच उनके दोस्त सैयद बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लेकिन, बिना एमआरआई रिपोर्ट के बीमारी के कारणों को समझा नहीं जा सकता था। रिपोर्ट पाने और बीमारी के इलाज के लिए उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में बिताने पड़े। अस्पताल में मिले इस अनुभव से कल्याण को रेडियोलॉजिस्ट की अहमियत का पता चला और जाना कि समय पर इलाज के लिए एमआरआई रिपोर्ट का जल्दी मिलना कितना जरूरी होता है। चिकित्सा क्षेत्र में इस बड़ी खामी पर उनका ध्यान गया। वह इस समस्या के समाधान के लिए एक आइडिया पर काम करने लगे। उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट को अस्पतालों, डायनोस्टिक सेंटर से जोड़ने की योजना बनाई, ताकि समय पर एक्स-रे, सीटी और एमआरआई स्कैन मिल सके।

यहां कल्याण की कंप्यूटर इंजीनियरिंग की समझ बेहद काम आई। उन्होंने एक क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म विकसित किया, जो ऐसा कर सकता था। फरवरी 2016 में उन्होंने स्टार्टअप 5सी नेटवर्क शुरू किया। सबसे पहले मैसूर का एक अस्पताल उनके स्टार्टअप की सेवा लेने लगा। तब से कल्याण और उनकी टीम रोजाना लगभग एक हजार रिपोर्ट को संभालते हैं, जो उनके 5सी नेटवर्क क्लाउड में अपलोड होते हैं। रिपोर्ट अपलोड होने के बाद एक दूसरा रेडियोलॉजिस्ट रिपोर्ट को जांचता है। कल्याण अपनी सेवाओं के लिए अस्पतालों और रेडियोलॉजिस्ट से फीस लेते हैं। इन सेवाओं से चिकित्सा केन्द्रों और रेडियोलॉजिस्ट को भी काफी फायदा पहुंचा है।

सीख- कोई निश्चित लक्ष्य न होते हुए भी हमें नई स्किल सीखते रहने की ओ कदम बढ़ाते रहना चाहिए। इससे हमारी क्षमता में इजाफा होता है। मौका आने पर अपने करियर को तय रूप देने में आसानी होती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बर्गर-पिज्जा का प्यार न बना दे इस गंभीर बीमारी का शिकार, जानिए इसके बारे में
Next Article घर के झगड़ों से परेशान लोगों के लिए रामबाण है मोती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

समता का साधक स्वतंत्र होता है परतंत्र नहीं होता: साध्वी श्री उदितयशा जी
social
September 10, 2026
ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में पर्युषण महापर्व के अंतर्गत सामायिक दिवस का आयोजन हुआ
social
September 10, 2026
विलेपार्ले {मुंबई}: सामायिक दिवस पर समता एवं कषाय मुक्ति की साधना का दिया संदेश
social
September 10, 2026
दक्षिण मुंबई: समायिक दिवस पर धर्माराधना से गूंजा महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल
social
September 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?