सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डोम्बिवली महिला मंडल की संयोजिका बनीं मधु कोठारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

डोम्बिवली महिला मंडल की संयोजिका बनीं मधु कोठारी

Last updated: July 6, 2019 4:54 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

डोम्बिवली। स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में शासनश्री साध्वी सोमलताजी एवं साध्वीवृंद के पावन सान्निध्य में साधारण सभा का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल डोंबीवली ने किया शुभ शुरुआत शासन श्री साध्वी सोमलता जी द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार द्वारा हुई। महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत एवं मंगलाचरण किया गया। तत्पश्चात शासनश्री साध्वी सोमलता जी ने मंगल उद्बोधन देते हुए कहा आज का यह दिवस बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें पुराने की विदाई हैं और नये का स्वागत है हम तो सहज ही इस संगम में शामिल हुए हैं। आचार्य श्री तुलसी ने बहुत वर्षों पहले एक सपना संजोया था कि महिला हर क्षेत्र में सक्षम हो क्योंकि महिलाएँ आगे नहीं बढ़ेगी तो समाज कैसे आगे बढ़ेगा समाज के रथ के दो पहिये होते हैं एक महिला एक पुरुष दोनों जब तक सक्षम नहीं होंगे तो समाज विकास के रथ पर कैसे अग्रसर होगा। आज संयोजिका बन सरोज ने जो रेखा खींची हैं एवं जो चित्र बनाया है उसे आने वाली संयोजिका उस रेखा को आगे बढ़ाएं और उसमें रंग भरे।
नियम वाचन श्रीमती कमलाजी गुंदेचा ने किया वह सभी ने ओम अर्हम द्वारा पारित किया। आय व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा जी मादरेचा ने प्रस्तुत किया सहसंयोजिका पिंकी परमार रश्मी बड़ाला ने 2 वर्ष का प्रतिवेदन एवं PPT द्वारा 2017-19 का सफ़र सभी के समक्ष रखा।
शुभकामनाओं के स्वर में श्रीमती उर्मिलाजी बड़ाला नीता मेहता अनीता बड़ाला लीला पटवारी कमला सिंघवी दीपिका बड़ाला रेखा कच्छारा अंजनाजी सिंघवी कोमल इंटोदिया कविता कोठारी ने सुमधुर गीतिका द्वारा भावाव्यक्ति दी कन्यामंडल से सुश्री एकता धोका वह साक्षी कोठारी ने भाव रखें।
कन्या मंडल प्रतिवेदन गतिविधि रिपोर्ट संयोजिका सुश्री हिनल बाफना सहसंयोजिका किंजल डांगी व प्रेक्षा बड़ाला कन्यामंडल प्रभारी जुली मेहता सहप्रभारी करिश्मा कोठारी के साथ कविता के रूप में प्रस्तुत किया। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में सुश्री मित्ती बाफना एवं फ़र्स्ट रनर अप सुश्री रिंपल सिंघवी सेकंड रनर अप जिज्ञासा सिंघवी को दिया गया। पाँच बेस्ट कार्यकर्ता को सम्मानित किया। कन्या मंडल द्वारा संयोजिका सरोज सिघंवी का सम्मान किया गया। संयोजिका श्रीमती सरोज सिंघवी ने बड़े ही भावपूर्ण वक्तव्य दिया। वह 2 वर्ष के कार्यकाल में बेस्ट स्टार कार्यकर्ता नीता मेहता नीताओस्तवाल अनीता बड़ाला रंजना टुकलिया प्रियंका बैद नम्रता परमार सरोज इंटोदिया निर्मला सोनी ममता सिंघवी रेखा कच्छारा को नवाज़ा गया। सभी अनुदान दाताओं का एवं परिवार का सहयोग रहा। दोनों सहसंयोजिका पिंकी परमार रश्मि बड़ाला कोषाध्यक्ष रेखा मादरेचा कन्यामंडल टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंडल की बहनों द्वारा उल्लेखनीय कार्य हेतु संयोजिका का सम्मान किया गया। सरोज सिंघवी ने अपने 2 साल के सफ़र में सभी सभा संस्थाएं तेयुप ज्ञानशाला का विशेष सहयोग रहा। प्रचार प्रसार में विशेष योगदान प्रातःकाल पत्रकार महावीरजी बड़ाला सुरभि सलोनी के रुपेश जी दुबे व मनिषजी केलकर को मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।तेयुप अध्यक्ष श्री ललितजी सिंघवी मंत्री श्री सुरेश जी बैद को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञानशाला परिवार वह पूरे मंडल का आभार व्यक्त किया। गोपाल जी को भी उनके उल्लेखनीय कार्य से सम्मानित किया गया।चुनाव अधिकारी श्रीमती लीला जी पटवारी ने संविधान की बात रखी पाँच मिनीट खुला मंच रखा। तत्पश्चात मनाव द्वारा सर्वसम्मति से श्री मती मधु कोठारी को 2019-21 संयोजिका पद के लिए एवं कन्यामंडल संयोजिका प्रेक्षा बडाला की घोषणा की।
संयोजिका रीना हिंगड एवं अनीता जी बड़ाला कन्या मंडल सहसंयोजिका रिंपल सिंघवी एवं आशी सिंघवी की नियुक्ति की गई।
सभी ने शुभकामनाएं दीं वह नए नेतृत्व का स्वागत किया।
मार्गदर्शिका व परामर्शक पूर्व संयोजिकाए संपूर्ण कार्यकारिणी विशेष सहयोगी एवं सभी बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती रीना हिंगड ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मानहानि मामला: राहुल गांधी को पटना कोर्ट से मिली जमानत
Next Article स्मृति ईरानी ने कहा- अमेठी मेरा घर, आप ने सांसद नहीं दीदी को चुना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

समता का साधक स्वतंत्र होता है परतंत्र नहीं होता: साध्वी श्री उदितयशा जी
social
September 10, 2026
ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में पर्युषण महापर्व के अंतर्गत सामायिक दिवस का आयोजन हुआ
social
September 10, 2026
विलेपार्ले {मुंबई}: सामायिक दिवस पर समता एवं कषाय मुक्ति की साधना का दिया संदेश
social
September 10, 2026
दक्षिण मुंबई: समायिक दिवस पर धर्माराधना से गूंजा महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल
social
September 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?