मुंबई। जन्मशताब्दी एक महान युगपुरुष की। आचार्य महाप्रज्ञ जी की ज्योति को और महाप्रज्ञमय बनाने हेतु दी। 7 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे मुकेश पटेल ऑडिटोरियम, NMIS, पार्ले वेस्ट, मुम्बई में तेरापंथ सभा के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस असाम्प्रदायिक कार्यक्रम में आगम मनीषि प्रो. मुनिश्री महेंद्रकुमार जी एवं मुनिवृन्द का सानिध्य रहेगा।
कार्यक्रम में फ़िल्म जगत से प्रख्यात डायरेक्टर्स जैसे राजकुमार हिरानी, इम्तियाज़ अली, आनंद राय, प्रख्यात उद्योगपति अशोक शाह, मीडिया के अनिल सिंघवी, व मुम्बई विष्वविद्यालय के वाईस चांसलर , श्री सुहाष पेडनेकर, डॉ. विपिन दोशी, डॉ प्रबोध जी, डॉ प्रताप जी संचेती आदि की गौरवमय उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अणुव्रत फाउंडेशन के राजेश चौधरी, किरण परमार, दीपक डागलिया के साथ पूरी टीम सक्रिय है। तेरापंथी सभा व भारत जैन महामंडल से श्री विनोद बोहरा, श्री नवरतन गन्ना, श्री नरेन्द्र सिंघवी व जैन जागृति सेन्टर, जुहू के श्री भरत भाई मेहता भी सक्रिय है। व्यवस्था की दृष्टि से कोई कसर न छोड़ते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता मिले, इसी में सभी प्रयासरत है, यह जानकारी मुकेश मादरेचा ने दी।
महाप्रज्ञ की महाप्रज्ञता ‘प्रज्ञाज्योति’

