मास्को:लीबिया की राजधानी त्रिपोली के नजदीक अवैध प्रवासियों के एक केन्द्र पर हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 अन्य लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी रॉयटर ने लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से इस बात की जानकारी दी। इस हमले के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

