उधना। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में उधना महिला मंडल की साधारण सभा दिनांक 27-6-2019 को तेरापंथ भवन उधना में आयोजित हुई। चुनाव अधिकारी का दायित्व श्रीमती चंदा जी गोखरू, तेज़ु बहिन कावड़िया ने संभाला। कार्यकारिणी बहिनों द्वारा मंगलाचरण व वरिष्ठ बहनों ने गीतिका की प्रस्तुती दी। अध्यक्षा श्रीमती सुनीता जी कुकड़ा ने सभी का स्वागत व अाभार किया। मंत्री जसू बाफना ने मंत्री प्रतिवेदन का वाचन किया। आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष मधू मारू ने बताया। कन्या मंडल ने अपने प्रोग्राम की सुंदर झलकियाँ प्रस्तुत की। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सुशीला बहिन मेडतवाल ने किया संविधान का वाचन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के कार्यकारिणी सदस्य मजूं जी नौलखा ने संविधान का वाचन किया। मनुहार व सदन की सहमति से श्रीमती श्रेया जी बाफना को अध्यक्ष पद के लिए मनोनयन किया। कन्या मंडल संयोजिका सलोनी बाफना को बनाया। TDN अहिँसा यात्रा सशक्त मीडिया चैनल के राष्ट्रीय स्टारप्रचारक श्रीमान रोहित जी चौधरी की आज्ञा से TDN परिवार की तरफ से सुरत TDN प्रभारी सुनीता जी चोरडिया ने हार्दिक शुभकामनाएं दी व आगामी कार्यकाल की मंगलकामना दी। सभी ने ओम् अर्हम से अभिवादन किया। संचालन उपाध्यक्ष सोनु बाफना ने किया।

