चेम्बूर। तेरापंथ युवक परिषद चेंबूर की प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग स्टार परेड होटल मे सानंद संपन्न हुई। मीटिंग का शुभारंभ नमस्कार महामंत्रोचार के द्वारा किया गया। उसके बाद विजय गीत का संघान किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन अभातेयुप के क्षेत्रीय संयोजक श्री नरेश जी सोनी द्वारा किया गया। तत्पश्चात सम्मानित पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य ,परामर्शक गण, सरंक्षण गण ,प्रबुद्ध विचारक गण का स्वागत अभातेयुप के महामंत्री श्री संदीप जी कोठारी व क्षेत्रीय प्रभारी नरेश जी सोनी और चेंबूर के अध्यक्ष श्री रिंकू जी बापना व मंत्री श्रीमान् दीपक जी पटवारी व उनकी टीम ने किया।
अध्यक्ष श्री रिंकू जी बाफना ने कार्यकारिणी मीटिंग में आगामी वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा की संक्षिप्त चर्चा की। उसके मुख्य बिंदु मेगा ब्लड डोनेशन, भिक्षु भक्ति, शनिवार सामाईक , परिषद् आपके द्वार , एटीडीसी मेडिकल केम्प, मुंबई लेवल पर कार्यक्रम आदि रहे। श्री संदीप जी कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किए व युवाओं में नई ऊर्जा का संचार उत्पन्न किया। मंच का कुशलता पूर्वक संचालन श्री नरेश जी सोनी के द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष श्री विकी जी मेहता ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुशील जी हिरण ने दी।
तेयुप चेम्बूर की प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग संपन्न

