By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को लगातार चौथी बार हराया, 64 रन से जीता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को लगातार चौथी बार हराया, 64 रन से जीता

Last updated: June 26, 2019 8:05 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

 लंदन: वर्ल्ड कप के 32वें मुकाबले में मंगलवार को लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 64 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। टूर्नामेंट के इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ यह उसकी लगातार चौथी जीत है। उसे पिछली हार 1992 में मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 285 रन बनाए। कप्तान एरॉन फिंच ने 100 रन की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की टीम 44.4 ओवर में 221 रन पर ऑलआउट हो गई। बेन स्टोक्स ने 89 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 5 और मिशेल स्टार्क ने 4 विकेट लिए।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 6 वनडे में हार के क्रम को भी तोड़ दिया। उसे पिछली जीत जनवरी 2018 में मिली थी। ऑस्ट्रेलिया के 7 मैच में 12 अंक हो गए। वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम जनवरी 2017 के बाद पहली बार लगातार दो वनडे में हारी। उसे पिछली बार भारत के खिलाफ लगातार दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद उसके 7 मैच में 8 अंक हैं। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत और न्यूजीलैंड को हराना होगा।

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम

टीम मैच जीते
ऑस्ट्रेलिया 6
न्यूजीलैंड 5
पाकिस्तान 5
श्रीलंका 5
भारत 3
दक्षिण अफ्रीका 3

फिंच ने इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा शतक लगाया

एरॉन फिंच ने इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा शतक लगाया। इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में यह उनका लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने 2015 में 135 रन की पारी खेली थी। फिंच वनडे इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। डेविड वॉर्नर 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। वॉर्नर के बाद उस्मान ख्वाजा 23 रन बनाकर स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। ख्वाजा-फिंच ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।

ख्वाजा-मैक्सवेल फेल, स्मिथ बड़ी पारी नहीं खेल सके

स्टीव स्मिथ 38 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने। उन्होंने 34 गेंद की पारी में 5 चौके लगाए। उस्मान ख्वाजा 23, ग्लेन मैक्सवेल 12 और मार्क्स स्टोइनिस सिर्फ 8 रन ही बना सके। आखिरी के ओवरों में विकेटकीपर एलेक्स केरी ने 27 गेंद पर 38 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके लगाए। उनकी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम 280 का आंकड़ा छू सकी। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, मोइन अली और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।

वॉर्नर ने शाकिब को पीछे छोड़ा

वॉर्नर ने इस वर्ल्ड कप में अपने 500 रन पूरे किए। वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वॉर्नर का इस वर्ल्ड कप में यह तीसरा अर्धशतक लगाया। वॉर्नर इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके 7 मैच में 500 रन हैं। वॉर्नर ने इस मामले में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया। शाकिब ने 6 मैच में 476 रन बनाए हैं।

बेयरस्टो, जो रूट, मॉर्गन और बटलर नहीं चले
इंग्लैंड के बल्लेबाज लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हो गए। श्रीलंका के खिलाफ वे 233 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सके थे। उस मैच की तरह इस बार भी उनकी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। ओपनर जेम्स विंस खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। उनके बाद जो रूट 8, इयॉन मॉर्गन 4, जॉनी बेयरस्टो 27, जोस बटलर 25 और क्रिस वोक्स 26 रन ही बना सके। टीम के लिए सिर्फ दो अर्धशतकीय साझेदारी हुई। स्टोक्स ने बटलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 71 और वोक्स के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बस्ती से पैकोलिया मार्ग अभी भी गड्ढा युक्त, आखिर कब ध्यान देगा शासन-प्रशासन।
Next Article ज्योतिचरणों का स्पर्श का पाकर पावन हुआ गांधीनगर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फनरल” का हिंदी रीमेक बनाएंगे रवि भागचंदका, बोले- दिल छू गई कहानी
entertainment
May 9, 2026
JIWO और ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच के कार्यक्रमों में सांस्कृतिक गौरव एवं देशभक्ति का सुंदर संगम
Mumbai / Maharshtra
May 9, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ के अंतर्गत स्वयम् – वी कनेक्ट की सफल व्यवसायिक मीटिंग
social
May 9, 2026
हेली शाह की लोकप्रिय सीरीज़ ‘गुल्लक 5’ में एंट्री, कहानी में आएगा नया इमोशनल ट्विस्ट
entertainment
May 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?