By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान की खीझ, भारत पर लगाया एफएटीएफ के जरिए राजनीति करने का आरोप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान की खीझ, भारत पर लगाया एफएटीएफ के जरिए राजनीति करने का आरोप

Last updated: June 23, 2019 6:35 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद:पाकिस्तान ने धन शोधन तथा आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के कार्यबल (एफएटीएफ) की फ्लोरिडा में हुई बैठक में भारत के ऊपर प्रक्रिया का राजनीतिकरण करने का शनिवार को आरोप लगाया। पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने एफएटीएफ की हाल ही में हुई बैठक में संकुचित और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया।
एफएटीएफ ने इस बैठक में पाकिस्तान को ‘संदिग्ध’ सूची में बरकरार रखने का निर्णय लिया है। आतंकवादी समूहों के वित्तपोषण पर रोक लगाने में असफल रहने वाले देशों को एफएटीएफ की ‘संदिग्ध सूची में रखा जाता है। एफएटीएफ ने सप्ताह भर चली बैठक में पाकिस्तान को अपनी जमीन पर आतंकवाद को प्रश्रय देने तथा आतंकवाद के वित्त पोषण को रोकने से संबंधित वैश्विक चिंताओं को दूर करने के लिये भरोसेमंद, प्रमाणित किये जाने योग्य तथा टिकाऊ कदम उठाने को भी कहा।
एफएटीएफ ने पाकिस्तान को पिछले साल जून में ‘संदिग्ध’ सूची में शामिल किया था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”हम एफएटीएफ की रिपोर्ट से संबंधित भारत के बयान को निरर्थक और अवांछनीय मानते हैं। यह एफएटीएफ के निर्णय को अपने संकुचित और पक्षपातपूर्ण उद्देश्यों के लिये राजनीतिक बनाने के भारत के प्रयासों का एक नया उदाहरण है।”
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने यह बयान उन खबरों के आलोक में दिया है जिनमें दावा किया गया है कि भारत ने ओरलांडो में हुए प्राथमिक सत्र में पाकिस्तान को काली सूची में डालने पर जोर दिया था। बयान में कहा गया, ”हम उम्मीद करते हैं कि एफएटीएफ के सदस्य देश भारत द्वारा एफएटीएफ की प्रक्रियाओं के राजनीतिकरण की जारी कोशिश का संज्ञान लेंगे और इसे खारिज करेंगे।”
भारत ने शनिवार को कहा कि वह पाकिस्तान से आशा करता है कि वह एफएटीएफ कार्य योजना को सितंबर तक प्रभावी तरीके से लागू करेगा और उसकी धरती से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद तथा आतंकी वित्त पोषण संबंधी वैश्विक चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस, सत्यापन योग्य और अपरिवर्तनीय कदम उठाएगा।
एफएटीएफ रिपोर्ट के संबंध में मीडिया के सवालों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि एफएटीएफ ने तय किया है कि जनवरी और मई 2019 के लिए तय कार्य योजना को लागू करने में पाकिस्तान की असफलता के मद्देनजर उसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग समीक्षा समूह (आईसीआरजी) की ‘ग्रे’ सूची में रहने दिया जाए।
उन्होंने कहा, ”हम पाकिस्तान से आशा करते हैं कि वह बचे हुए समय में, सितंबर 2019 तक एफएटीएफ कार्ययोजना को पूर्ण और प्रभावी तरीके से लागू करेगा। उसने एफएटीएफ से राजनीतिक वादा किया था कि वह अपनी धरती से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद तथा आतंकी वित्त पोषण संबंधी वैश्विक चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस, सत्यापन योग्य, अपरिवर्तनीय और विश्वसनीय कदम उठाएगा।”
पेरिस स्थित वैश्विक संगठन एफएटीएफ आतंकी वित्त पोषण और धन शोधन को कम करने के लिए काम कर रहा है और उसने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की देश में गतिविधियों का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए कहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ईरान पर नए बड़े प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका, सैन्य कार्रवाई पर भी कर रहा विचार
Next Article कांग्रेस की हार पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, मोदी की सुनामी में सबकुछ बह गया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?