मुंबई। कांदिवली तेरापंथ भवन, दिनांक 14, 15, 16 जून को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा LIFE Coach ट्रेनिंग कोर्स, फाइनल 6th moduel का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कुमुद जी कच्छारा, महामंत्री श्रीमती नीलम जी सेठिया की उपस्थिति मे एतिहासिक कार्यक्रम का पहली बार शुभारम्भ हुआ। ABTMM से श्रीमती प्रकाशदेवी तातेड़, श्रीमती प्रेमलताजी सिसोदिया, श्रीमती निर्मलाजी चंडालिया, श्रीमती भाग्यश्रीजी कच्छारा, श्रीमती सुमनजी बच्छावत की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती जयश्रीजी बडाला, सहसंयोजिका श्रीमती रत्ना जी कोठारी, श्रीमती रचना जी हिरण की श्रमबूंदो से सिंचित इस कार्यक्रम मे विशिष्ट सहयोग हैदराबाद से नमिताजी सिंघी का रहा।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं मुंबई महिला मंडल की उपस्थिति में देश के कोने-कोने से 12 राज्यों एवं 20 शहरों से पधारे हुए संभागीयों ने फाइनल मॉड्यूल पूर्ण किया। त्रिदिवसीय training में श्री विशाल शारदा, श्रुति शारदा, तृप्ति नाचने ने बहुत ही आधुनिक व प्रोफेशनल तकनीक से ट्रेनिंग प्रदान की। सभी संभागीयों ने सकारात्मक सोच के साथ कुशल वक्ता बनकर अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ने की ट्रेनिंग प्राप्त की। कार्यक्रम का कुशल संचालन कन्या मंडल सहप्रभारी तरुणा जी बोहरा, रचना जी हिरण, रत्ना जी कोठारी ने किया।
श्रीमती जयश्री बड़ाला ने बहुत ही सुंदर रूप से कार्यक्रम को डेढ़साल तक ONLINE संचालित किया। सभी संभागी इस यादगार ट्रेनिंग से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर जीवन में आगे बढंने के लिए दृढ़ संकल्पित बने। राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कुमुद जी कच्छारा ने अपनी इस नई सोच ने बहनो को अपने टेलेन्ट को निखारने का स्वर्णिम अवसर प्रदान किया। सभी ने इस कार्य की बहुत सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे र्आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन ने विशिष्ट सहयोग प्रदान किया।
ABTMM द्वारा आयोजित LCTC का Final Moduel मुम्बई

