मुंबई। अणुव्रत महा समिति द्वारा निर्देशित अणुव्रत समिति मुम्बई द्वारा ‘जल है तो कल है’ पोस्टर मेकिंग कॉम्पटिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश चौधरी ने ज्ञानशाला के प्रशिक्षकाओं को ‘जल है तो कल है’ के बारे में जानकारी दी तथा ड्राइंग विषय से सम्बधित बनाने के बारे में बताते हुए कहा कि इसे स्पष्ट बनाएं। इस प्रतियोगिता में चित्र घर पर बना कर देना है। यह प्रतियोगिता 20 जून से 24 जून तक चलेगी।
जानकारी के अनुसार, सभी स्कूलों, ज्ञानशाला, कन्यामंडल व सभी वर्ग के विधार्थी भाग ले सकते हैं। ग्रूप A में 5 साल से 10साल। ग्रुप B में 10 से 16 साल के विधार्थी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। अणुव्रत महासमिति के संगठन मंत्री श्रीमति ललिता जोगड, एम.पी.स्कूल के प्रिंनसिपल ज्योति रामचंद्र, ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका सुमन चपलोत, अणुव्रत समिति मुम्बई के प्रोजेक्ट परिवेक्षक रमेश धोखा, परिवेक्षक कंचन सोनी, मंत्री चेतन कोठारी, रमेश हिगड, दिलीप धिंग, मानशी वागरेचा, नितेश धाकड़, पुष्पा कच्छारा, कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यरत हैं। भाग्यवती परमार, वनिता हिरण, अनिता परमार, राज श्री कच्छारा, अंजना जैन, मधु मेहता, अंजु चौधरी, शान्ता कोठारी, संजु दुगड, श्रेयाष छाजेड,मुलचंद लोढ़ा, शुशीला वडाला, वनिता मेहता, भावना चपलोत, वनिता परमार, ज्ञानशाला अच्छा सहयोग रहा ।यह जानकारी मंत्री चेतन कोठारी ने दी।
अणुव्रत समिति ने किया ‘जल है तो कल है’ पोस्टर मेकिंग कॉम्पटिशन का आयोजन

