By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विलियम्सन ने शतक लगाकर न्यूजीलैंड को जिताया,
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

विलियम्सन ने शतक लगाकर न्यूजीलैंड को जिताया,

Last updated: June 20, 2019 8:28 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

बर्मिंघम: वर्ल्ड  कप के 25वें मैच में न्यूजीलैंड ने बुधवार को एजबेस्टन में दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। जवाब में कप्तान केन विलियम्सन के शतक और डी ग्रैंडहोम के 60 रन की बदौलत कीवी टीम ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड ने 48.3 ओवर में 6 विकेट पर 245 रन बना लिए। विलियम्सन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच शुरू होने से पहले बारिश के कारण मैदान गीला था। इससे मैच 49-49 ओवर का हुआ।

इस हार के साथ ही अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। अंतिम चार में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 10 अंकों की जरूरत है। द. अफ्रीका के छह मैचों में तीन अंक ही है। अगर वह बाकी बचे तीन मैच जीत भी लेती है तो उसके 9 अंक ही होंगे। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम भी सेमीफाइल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

आखिरी ओवर में मिली जीत

एक समय 137 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही न्यूजीलैंड को विलियम्सन और ग्रैंडहोम ने संभाला। दोनों के बीच 91 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, ग्रैंडहोम 47वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट गंवा बैठे। तब टीम को जीत के लिए 11 गेंद पर 14 रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर में टीम को 5 गेंदों पर 7 रन की जरूरत थी। विलियम्सन ने छक्का लगाकर पहले अपना शतक पूरा किया और फिर अगली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

मॉरिस ने तीन विकेट लिए

दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिस मॉरिस तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने टेलर, लाथम और नीशम के विकेट लेकर न्यूजीलैंड को अहम मौकों पर झटके दिए। मार्टिन गुप्टिल (35) फेहलुकवायो की गेंद पर अपना संतुलन खोकर हिट विकेट हो गए। उन्होंने विलियम्सन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। कॉलिन मुनरो को रबाडा ने तीसरे ओवर में अपनी ही गेंद पर कैच किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वेब सीरीज़ ‘हवा बदले हस्सू’ में चंदन रॉय सान्याल ने चलाया इको फ्रेंडली रिक्शा
Next Article इमरान ने टैगोर की लाइनों को खलील जिब्रान का बताया, यूजर्स ने कहा- अपने तथ्य ठीक करिए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
entertainment
April 22, 2026
मंचरियल के इंटेंस शूट के बाद संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ का शूट पूरा किया
entertainment
April 22, 2026
त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया
entertainment
April 22, 2026
फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ऐतबार सॉन्ग जारी, प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी
entertainment
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?