By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस में बदलाव से पहले जिलों का दौरा करेंगे सचिव: प्रियंका गांधी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

कांग्रेस में बदलाव से पहले जिलों का दौरा करेंगे सचिव: प्रियंका गांधी

Last updated: June 17, 2019 9:49 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में संगठन में बड़े बदलाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से संबद्ध सभी सचिव जिलों का दौरा करेंगे। उन्होंने अपने सचिवों से जिलों का दौरा कर स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के बारे में रायशुमारी करने को कहा है।

प्रियंका गांधी इन दिनों लगातार बैठक कर हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों के साथ ही वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत पार्टी संगठन बनाने पर चर्चा कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को नई दिल्ली में लगातार दूसरे दिन लोकसभा चुनाव में तैनात किए गए कोआर्डिनेटरों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने संगठन में भारी बदलाव के संकेत दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी ने बैठक में कहा कि वह संगठन में महज बदलाव के लिए कोई फेरबदल नहीं करना चाहती हैं, बल्कि वह चाहती हैं कि इस बार बदलाव जमीनी स्तर पर ठोक बजा कर हो। जिससे पार्टी को हर हाल में मजबूती मिले। पार्टी संगठन खड़ा हो सके। उन्होंने लोकसभा चुनाव में ईमानदारी से पार्टी के लिए अच्छा काम करने वालों के नाम भी देने को कहा है। उम्मीद की जा रही है कि इन्हीं लोगों को आगे चलकर संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। यही कारण है कि उन्होंने अपनी टीम में शामिल सचिव सचिन नायक और बाजीराव खाडे को अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करने को कहा है। ये लोग जिला-शहर अध्यक्ष के लिए भी नाम देंगे।

अपने ड्राइवर और टीचर को बना दिया जिला-शहर अध्यक्ष
प्रियंका गांधी समीक्षा बैठकों में पार्टी की जमीनी हकीकत से भी वाकिफ हो रही हैं। रोजाना कोई नई बात सामने आ रही है। मसलन, वाराणसी मण्डल के एक जिले के बारे में कोआर्डिनेटर ने बताया कि वहां का जिला अध्यक्ष एक बड़े नेता का ड्राइवर है। इस पर प्रियंका ने गोरखपुर मण्डल के एक जिले का नाम लेकर कहा कि वहां भी ऐसा है। फैजाबाद मण्डल के एक जिले में एक बड़े नेता ने अपने विद्यालय के शिक्षक को ही अध्यक्ष बना दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सारी जानकारी है कि किस तरह जिलों में पार्टी संगठन जेबी या कागजी हो कर रह गए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बढ़ते धार्मिक हमले और घटती सहिष्णुता पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता
Next Article 17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, बजट और तीन तलाक एजेंडे में प्रमुख

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का होगा इंटरनेशनल डेब्यू, मेक्सिको के ‘थंडर स्टेज’ पर एस. एस. दिखेगी फिल्म की पहली झलक
entertainment
April 23, 2026
कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?