By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सुपर फूड्स देंगे पोषण के साथ गर्मियों से राहत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

सुपर फूड्स देंगे पोषण के साथ गर्मियों से राहत

Last updated: June 16, 2019 7:55 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

गर्मी पूरे शबाब पर है। कूलर-एसी सब गर्मी के आगे हार मान रहे हैं। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए अंतिम आसरा ये कुछ खास खानपान ही हैं। किन चीजों को आहार का हिस्सा बनाने से गर्मी से मिलेगी राहत, बता रही हैं स्वाति गौड़ गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी खानपान को लेकर होती है, क्योंकि पसीने और उमस से भरे इस मौसम में भूख लगभग गायब सी हो जाती है और कुछ खाने का दिल ही नहीं करता। लेकिन शरीर को पर्याप्त पोषण देने और सेहत को बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि संतुलित आहार का नियमित सेवन किया जाए। पूरी थाली सजाकर भोजन करना इस गर्मी में परेशानी भरी बात लगती है, पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे सुपर फूड्स हैं, जो न केवल गर्मी में आपको ठंडक का एहसास दिलाते हैं, बल्कि शरीर में पोषण की कमी भी नहीं होने देते।
करामाती खीरा : लगभग 98 प्रतिशत पानी से भरपूर खीरा गर्मियों की एक बेहद ठंडी सौगात है। शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ इसमें मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा इसे पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी बना देती है। इतना ही नहीं, खीरे में विटामिन-बी, प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो तनाव और एसिडिटी की समस्या में बहुत राहत देता है। साथ ही इसमें विटामिन-के भी भारी मात्रा में मौजूद होता है, जो आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरों को प्रभावशाली ढंग से दूर करता है।
पाचन दुरुस्त रखेगा पुदीना : चाहे चटपटी चटनी बनानी हो या फिर मजेदार जलजीरा, बिना पुदीने के बात बनती ही नहीं। आयरन से भरपूर पुदीना हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ बदलते मौसम में होने वाली एलर्जी से भी रक्षा करता है। पेट दर्द और बदहजमी में तो यह विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। साथ ही मुंह में बदबू, सीने की जलन जैसी परेशानियों से भी छुटकारा दिलाता है।
सब्जा सीड्स का कमाल : सब्जा सीड्स यानी तुलसी की एक प्रजाति के बीज एक ऐसा सुपर फूड है, जो आजकल बहुत पसंद किया जा रहा है। चिया सीड्स के ही परिवार का यह बीज भूख बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए जाना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इनका सेवन अवश्य करना चाहिए। इस्तेमाल करने से करीब दो-तीन घंटे पहले इन्हें पानी में भिगो कर रख दें और जब यह जेली का रूप ले लें, तो इन्हें अपनी पसंद की स्मूदी, फालूदे या नारियल पानी में मिलाकर पी लें।
लू से बचाएगा गुलकंद : चौंकिए मत, गुलकंद का इस्तेमाल सिर्फ मीठे पान का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि इसके औषधीय गुणों के कारण गर्मियों में इसका सेवन वैसे भी किया जाता है। तेज धूप में बाहर जाने से पहले दो चम्मच गुलकंद का सेवन नकसीर फूटने और लू लगने जैसी समस्याओं से रक्षा करता है। यह आंतों पर आई सूजन तथा अल्सर में लाभकारी होता है। साथ ही गुलकंद के सेवन से थकान, बदन में दर्द और सुस्ती में भी राहत मिलती है।
सत्तू रखेगा पेट ठंडा : कभी सिर्फ गांव-देहात में खाए जाने वाले जौ और चने के सत्तू ने सुपर फूड्स के रूप में इन दिनों खूब धूम मचा रखी है। इसकी तासीर काफी ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में शरबत और परांठों में भरावन के रूप में सत्तू का खूब इस्तेमाल किया जाता है। प्रोटीन के भंडार जौ में हमारे हाजमे को दुरुस्त रखने की काफी क्षमता होती है और साथ ही इसके सेवन से वजन भी नियंत्रण में रहता है।
तरबूज-खरबूज की जोड़ी : पानी से भरपूर ये फल इलेक्ट्रोलाइट्स का भंडार होते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती। प्राकृतिक रूप से मीठे होने के कारण ये फल मीठा खाने की इच्छा को तो पूरा करते ही हैं, साथ ही इनके सेवन से वजन भी नियंत्रण में रहता है। शुगर के मरीज भी संतुलित मात्रा में इनका सेवन कर सकते हैं। यह फल मांसपेशियों की जकड़न को दूर करने के साथ-साथ कसरत के बाद लिए जाने वाले आहार के रूप में भी फायदेमंद होते हैं।
गन्ने के रस का असर : गन्ने के 100 मिली रस में 57 से भी कम कैलोरी होती है। यह विटामिन-ए, सी, बी-12, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम का खजाना होता है। इतना ही नहीं, गन्ने के रस में मौजूद शर्करा पेट से जुड़ी तकलीफों में बहुत राहत पहुंचाती है और इसे एक संपूर्ण डिटॉक्स ड्रिंक बनाती है। लिवर और किडनी संबंधी रोगों में गन्ने का रस बहुत फायदा देता है।
प्यास बुझाएगा बेल का शरबत : बेल का शरबत अपने आप में एक ऐसी हर्बल औषधि है, जो ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में राम बाण की तरह काम करती है। इसके एंटी फंगल और एंटी माइक्रोबियल गुण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। बेल का शरबत गर्मी में बार-बार लगने वाली प्यास से निजात दिलाने के साथ-साथ लू से भी रक्षा करता है।
ऊर्जा का खजाना है नारियल पानी : यह एक ऐसा प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक है, जो पीने में स्वादिष्ट होने के साथ, सेहत का भी ख्याल रखता है। इसमें आर्जिनिन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो तनाव को कम करने में बहुत प्रभावशाली होता है। वजन कम करने के इच्छुक लोगों को विशेष रूप से नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टेरर फंडिंग रोकने के लिए एफएटीएफ के दिए 27 में से 25 पॉइंट्स पर कार्रवाई नहीं कर सकी इमरान सरकार
Next Article इंटरनेशन फिल्मों के मुकाबले में आई ‘सुई धागा’, शंघाई फिल्म फेस्टिवल में मारी बाजी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026
महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 22, 2026
मंचरियल के इंटेंस शूट के बाद संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ का शूट पूरा किया
entertainment
April 22, 2026
त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया
entertainment
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?