By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मनसुख कोठारी के संयोजन में होगा GJEPC का राष्ट्रीय प्रदर्शनी IIJS 2019
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मनसुख कोठारी के संयोजन में होगा GJEPC का राष्ट्रीय प्रदर्शनी IIJS 2019

Last updated: June 16, 2019 6:18 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुम्बई: जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित आई आई जे एस 2019 प्रीमियम शो का संयोजन मनसुख कोठारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब कोई गोल्ड व्यवसाय से जुड़ा व्यक्ति इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी शो का संयोजक बना है। राजस्थान, मेवाड़ के रींछेड निवासी मनसुख वरदीचंद जी कोठारी का मुम्बई के झवेरी बाजार में वासुपति ज्वेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी है और मार्केट में आपकी अच्छी प्रतिष्ठा है।
मनसुख कोठारी के अनुसार, आईआईजेएस प्रीमियर भारत में रत्न और आभूषण क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र जो लगातार जीजेईपीसी कई अतिरिक्त सुविधाओं को पेश करके शो में बदलाव कर रहा है और आईआईजेएल प्रीमियर के 36वें संस्करण में पूर्वनिर्मित (प्रीफैब्रिकेटेड) और सुसज्जित डिजाइनर बूथों की शुरुआत की जाएगी। शो को विश्वस्तरीय बनाने के लिए अपने प्रयास में परिषद ने मेजेनाइन बूथों के लिए संरचनात्मक मापदंडों को भी संशोधित किया है साथ ही शो को एक समान रूप देने के लिए अन्य संशोधनों को पेश करेगा।
श्री कोठारी ने बताया कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी ट्रेड विजिटर एक हॉल से दूसरे हॉल में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं, क्योंकि सभी पांच हॉल आपस में जुड़े हुए हैं। प्रीव्यू डे सभी खुदरा विक्रेताओं के लिए खुला है और इसमें प्रवेश पाने के लिए वे अपने आप को नामांकित कर सकते हैं। उम्मीद है कि शो सभी हितधारकों को अपने व्यवसाय और नेटवर्किंग लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
14 मई को मुंबई स्थित ट्राइडेंट होटल, बीकेसी में काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक्जीविटर भी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय प्रदर्शनी, के संयोजक मनसुख कोठारी ने प्रस्तावित बदलावों के बारे में एक्जीविटर के साथ चर्चा की व उन्हें विशेष रूप से निर्मित बूथों की शुरुआत, प्री फैब्रिकेटटेड और 9 वर्ग मीटर से 18 वर्ग मीटर तक के सुसज्जित बूथों के बारे में जानकारी दी गई। इसके लिए अब तक लगभग 20 हजार लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लिया है।
इस शो में एक्जीविटर्स के लिए जिन मुख्य सेवाओं का प्रबंध किया गया है, उनमें 7 नये हॉल जोड़े गए हैं, प्रीव्यू डे 8 अगस्त है। खुद को इसमें शामिल करने के लिए आईआईजएस की वेबसाइट पर जाकर 15 जून 2019 तक नामांकन किया जा सकता है। आईआईजेएस प्रीमियर 2018 और आईआईजेएस सिग्नेचर 2019 में जारी बैज को खारिज करने के लिए कहा गया है। विजिटर्स रजिस्ट्रेशन सिर्फ ऑनलाइन ही होगा। 1/3/6 के लिए केवल एक ही बार रजिस्ट्रेशन होगा। पहले चरण के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 जून 2019 है। व्यवसाय के प्रमोशन के लिए मशीनरी एवं एलईडी सिस्टम की व्यवस्था करने के अलावा शटल सेवाएं सहित किफायती दर पर होटल की भी व्यवस्था किया गया है।

TAGGED:GJEPCIndiaIIJS2019IIJSPremiereShowMansukhKothari

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत ने 28 अमेरिकी उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई, ट्रम्प के टैरिफ बढ़ाने पर जवाब
Next Article तेरस के अवसर पर भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साध्वी मुदितप्रभाजी ने किया दूसरा वर्षीतप
social
April 22, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा
social
April 22, 2026
इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?