छपरा, बिहार : “सारण अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह “, जो की बिहार के छपरा (सारण जिला ) में होने जा रहा है . बिहार जिसकी धरती महा पुरुषों की धरती कही जाती है – बुद्ध , अशोक , आर्य भट्ट , डॉ राजेंद्र प्रसाद आदि यहीं से हुए हैं। तीन दिवसीय समारोह इस वर्ष नवम्बर में आयोजित होना है | 15 , 16 और 17 नवंबर समरोह के तारीख हैं। प्रतियोगिता के लिए फिल्मों की एंट्रीज़ शुरू हो गयी हैं समारोह के वेबसाइट के माध्यम से फिल्म सबमिट करने के लिए कुछ केटेगरी बनाई गयीं है जैसे – डाक्यूमेंट्री , शोर्ट फिक्शन , एनीमेशन , ट्राइबल और मोबाइल फिल्म . फिल्म सबमिट करने के बाद प्री सिलेक्शन कमिटी के द्वारा सभी फिल्मों को देखा जाएगा और उनमें से कुछ फ़िल्में तीन दिवसीय समारोह में प्रतियोगिता के लिए चुनी जाएंगी और समारोह के दौरान दिखाई जाएंगी .
समारोह के दौरान कुछ विशेष आकर्षण भी होंगे जैसे – फिल्म स्टूडेंट्स के लिए मास्टर क्लास , सेलेब्रिटी के साथ बातचीत , भोजपुरी क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग , पैनल डिस्कशन सिनेमा से सम्बंधित मुद्दों पर आदि .
फेस्टिवल में सभी प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी हैं और ये एक अच्छा बहाना हो सकता है उनके लिए जिन्होंने कभी बिहार नहीं घुमा है , वे आ कर देख सकते हैं और अपने फिल्मों के माध्यम से अपनी बातें दुनिया तक पहुंचा सकते हैं .
फेस्टिवल डायरेक्टर अभिषेक अरुण ने बताया कि , “ ये समारोह अपने आप में अनूठा होगा , जिसमें दुनिया भर से फिल्मकार भाग ले सकतें हैं . सभी का हमारे सारण की धरती पर स्वागत है . हमारा मुख्य उद्देश्य है की दुनिया की विभिन्न संस्कृति एक मंच पर मिलें और उन सभी संस्कृतियों का संगम हो ये समारोह . हम चाहते हैं की हमारा क्षेत्रीय प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़े और हमारा सारण का नाम दुनिया के अलग अलग हिस्से में रौशन हो . हम सभी को पता है की बिहार की धरती कला , संस्कृति और परम्पराओं की धरती है , बहुत से प्रसिद्ध हीरे जो की आज सिनेमा की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं , वो बिहार से ही हुए हैं , उन सभी को जोड़ने का काम ये महोत्सव करेगा . हमारा तो टैग लाइन ही है “ REGIONAL BECOMES GLOBAL” . इस महोत्सव में क्षेत्रीय संस्कृति और परंपरा को भी विश्व स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी “ .
समारोह का आयोजन फ्रेमजोमेनिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है जो की एक तेज़ी से उभरता हुआ प्रोडक्शन हाउस है जो कई वर्षों से ऑडियो विज़ुअल कंटेंट बनाने का काम कर रहा है , ये आर्गेनाइजेशन इवेंट्स और फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से पिछले चार – पांच वर्षों से लगा है। इस ग्रुप के दिशा निर्देश में बिहार के छपरा में एक रेडियो स्टेशन भी कार्यान्वित है जो सामुदायिक काम करके सामाजिक बदलाव ला रहा है।आप अधिक जानकारी के लिए समारोह के वेबसाइट www.siffindia.com से जानकारी ले सकते हैं। फिल्म भेजने की आखिरी तारीख है 25 Sep 2019 हैं।

