By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डॉक्टरों ने कहा- ममता के साथ ओपन मीटिंग के लिए तैयार, लेकिन जगह हम तय करेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

डॉक्टरों ने कहा- ममता के साथ ओपन मीटिंग के लिए तैयार, लेकिन जगह हम तय करेंगे

Last updated: June 16, 2019 11:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता: अस्पताल में मारपीट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ खुले में बातचीत (ओपन मीटिंग) के लिए तैयार हैं। ममता ने शनिवार को हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की सभी मांगें पूरी करने का ऐलान किया था। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों के जॉइंट फोरम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें सचिवालय में बंद दरवाजे के अंदर बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन उन्हें एनआरएस मेडिकल कॉलेज आना होगा और ओपन मीटिंग में विवाद सुलझाने होंगे।

डॉक्टरों ने कहा कि हम बातचीत के बाद काम शुरू करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन ममता की तरफ से कोई भी सही कदम नहीं उठाया जा रहा। लगता है मुख्यमंत्री इस विवाद को निपटाने के लिए ईमानदारी से काम नहीं कर रहीं।

ममता ने डॉक्टरों की सभी मांगें मानी

शनिवार को ही ममता ने मारपीट को लेकर पांच दिन से हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों की सभी मांगें स्वीकार कर लीं। उन्होंने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील भी की थी। ममता ने 10 जून को एनआरएस मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है। निजी अस्पतालों में भर्ती जूनियर डॉक्टरों के इलाज का खर्च भी उठाएंगे। किसी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे।

‘गृह मंत्रालय एक एडवाइजरी गुजरात-उत्तरप्रदेश भी भेजे’

गृह मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर ममता से बंगाल में फैली हिंसा पर जवाब मांगा था। इस पर ममता ने कहा कि गृह मंत्रालय ने बंगाल में हिंसा देखकर एडवाइजरी भेज दी, जरा एक एडवाइजरी उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी भेज दीजिए। उन्होंने कहा कि गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी एक साल के अंदर हत्याओं के मामले काफी बढ़े हैं।

डॉक्टरों ने कहा- हमें पुलिस की तरह ट्रेनिंग नहीं मिलती
डॉक्टरों ने कहा, ‘मुख्यमंत्री हमारे काम की तुलना पुलिस से करती हैं। हम पुलिस का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें ट्रेनिंग मिलती है और उनके पास हथियार भी होते हैं। पुलिसकर्मी हमलावरों से लड़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए हमें ट्रेनिंग नहीं मिलती। हमारा काम बीमार लोगों का इलाज करना है, लेकिन हम शिकायत या इस तरह धरना प्रदर्शन नहीं करते।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article न्यूजीलैंड में 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
Next Article मुजफ्फरपुर में 12 और बच्चों की मौत, अब तक 95 ने तोड़ा दम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?