सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एयर इंडिया में को-पायलट की 132 वैकेंसी, सैलरी 1 लाख रुपये
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

एयर इंडिया में को-पायलट की 132 वैकेंसी, सैलरी 1 लाख रुपये

Last updated: June 14, 2019 4:48 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

एयर इंडिया लिमिटेड ने को-पायलट के कुल 132 पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं। इन पदों को पांच वर्ष के अनुबंध पर नियुक्तियां की जाएंगी। कंपनी इन पदों को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करेगी। इंटरव्यू का आयोजन 03 जुलाई 2019 को होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पद अनुसार तय तारीख को इंटरव्यू में पहुंच सकते हैं। पद और योग्यता सहित अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं :

को-पायलट, पद : 132
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास होना चाहिए।
– इसके साथ ही डीजीसीए द्वारा जारी किया गया क्लास-1 मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त हो।
– किसी विमान को कम से कम 500 घंटों तक उड़ाने का अनुभव होना चाहिए।
– वैध बोइंग-777 पी2 के लिए डीजीसीए कद्वारा निर्धारित योग्यता होनी चाहिए।
– इसके अलावा डीजीसीए द्वारा जारी सीपीएल/एटीपीएल और एफआरटी प्राप्त हो।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष। एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
– टेक्निकल योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर लॉगइन करें।
स्टाइपेंड : 1,00,000 रुपये।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपये। 
– एससी/एसटी श्रेणी के आवेदकों को इन पदों के लिए कोइ शुल्क नहीं देना होगा।
– इसका भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से कर सकते हैं। डीडी एयर इंडिया लिमिटेड के पक्ष में दिल्ली में देय होना चाहिए।

यहां देखें नोटिफिकेशन
– वेबसाइट (www.airindia.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर सबसे नीचे की ओर मौजूद ‘करियर’ लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां ‘रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन्स’ सेक्शन में जाएं।
– अब इसमें आपको Advt. for the post of Co-Pilot having B-777 Endorsement with Line Experience on Type  New शीर्षक नजर आएगा।
– इस शीर्षक के अंतर्गत मौजूद व्यू एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में दिए गए Requirement of Co-Pilot having B-777 Endorsement with Line Experience on Type लिंक पर क्लिक करें।
– ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
– इसके बाद रिक्तियों से संबंधित उपरोक्त शीर्षक के नीचे मौजूद दूसरे लिंक Application Format-Co-Pilot having B-777 Endorsement with Line Experience पर क्लिक करें।
– इस तरह आवेदन फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा। इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें।
– अब इसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करें। साथ ही दाईं तरफ दिए गए निर्धारित स्थान पर अपनी पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो चिपकाएं।
– फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और डिमांड ड्राफ्ट से जुड़े विवरण अवश्य लिखें।
– इसके बाद डिक्लेरेशन पढ़कर अंत में तारीख लिखकर अपने सिग्नेचर कर दें।
– अब इस भरे हुए आवेदन को जांच लें। इसके बाद आवेदन और जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी अटैच करें।
– फिर वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन इन सभी को अपने साथ लेकर जाएं।

वॉक-इन- इंटरव्यू का आयोजन यहां
ऑफिस ऑफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर-ऑपरेशंस, एयर इंडिया लिमिटेड, फर्स्ट फ्लोर, मेन रिजर्वेशन बिल्डिंग, सफदरजंग एयरपोर्ट, अरविंदो मार्ग, नई दिल्ली-110003 (जोरबाग मेट्रो स्टेशन के पास)

महत्वपूर्ण तिथियां : 
वॉक-इन-इंटरव्यू की निर्धारित तिथि : 03 जुलाई 2019

अधिक जानकारी यहां
वेबसाइट : www.airindia.in

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जारी है परिणीति चोपड़ा की बैटमिंटन ट्रेनिंग
Next Article भारत-रुस एस-400 डील के खिलाफ अमेरिका, कहा- खतरे में है रक्षा संबंध

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?