सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इंग्लैंड ने विंडीज को लगातार 7वें मैच में हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

इंग्लैंड ने विंडीज को लगातार 7वें मैच में हराया

Last updated: June 14, 2019 11:52 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

साउथम्पटन:वर्ल्ड कप के 19वें मैच में शुक्रवार को इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में यह उसकी तीसरी जीत है। इससे पहले उसने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराया था। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप में यह इंग्लैंड की लगातार सातवीं जीत है। इंग्लिश टीम को पिछली बार 1979 में हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम के छह अंक हो गए। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.4 ओवर में 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड ने 33.1 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बना लिए। उसके लिए जीत के हीरो जो रूट रहे। रूट की गिनती दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में होती है, लेकिन उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी में भी टीम को सफलता दिलाई। रूट ने इस बार टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक लगाते हुए 100 रन बनाए। उन्होंने 5 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट भी लिए। फील्डिंग में रूट ने दो कैच भी लिए।

रूट ने वोक्स के साथ शतकीय साझेदारी की
रूट नियमित ओपनर जेसन रॉय के चोटिल होने के कारण ओपनिंग करने उतरे। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ पहले 95 रन की साझेदारी की। बेयरस्टो 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रूट ने वोक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। वोक्स 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कप्तान इयॉन मॉर्गन के चोटिल होने के कारण सातवें की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। बेन स्टोक्स 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

निकोलस पूरन ने वनडे में पहला अर्धशतक लगाया

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन ने बनाए। उन्होंने 63 रन की पारी खेली। यह वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर है। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने तीन-तीन विकेट लिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article थोक महंगाई दर मई में 2.45% दर्ज, पिछले 22 महीने में सबसे कम
Next Article महावीर इंटरनेशनल मुंबई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सम्पन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?