नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्तदान दिवस पर दूसरों को जीवनदान देने के लिए रक्तदान करने वाले लोगो को बधाई दी है और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आग्रह किया।
श्री गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “आपका किया रक्तदान जरूरतमंदों के लिए जीवनदान है। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आप सभी रक्तदान करने वालों को बधाई।” उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने का आह्वान करते हुए युवाओं से कहा,“युवा दोस्तों से अनुरोध है कि जब भी मौका मिले वे रक्तदान जरुर करें।”
राहुल गांधी ने की युवाओं से रक्तदान का आग्रह

