सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ताम्बरम ज्ञानशाला के नये सत्र का शुभारंभ,  मंगलभावना कार्यक्रम व ताम्बरम से विहार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

ताम्बरम ज्ञानशाला के नये सत्र का शुभारंभ,  मंगलभावना कार्यक्रम व ताम्बरम से विहार

Last updated: June 10, 2019 12:39 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

आलंदूर। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री रमेश कुमार जी सहवर्ती मुनि सुबोध कुमार जी के सान्निध्य में शनिवार रात्रि में ताम्बरम ज्ञानशाला के नये सत्र का शुभारंभ ज्ञानशाला गीत से हुआ। सभी ज्ञानार्थियों को संकल्प कराये गये। नमस्कार महामन्त्र मुद्राओं के प्रयोग कराये ।शिशु संस्कार बोध , पचीस बोल का आदि का प्रशिक्षण दिया गया। ज्ञानशाला संयोजिका  वंदना मुथा ने नये सत्र की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी वर्षों से ताम्बरम में ज्ञानशाला का संचालन किया जा रहा है । आज 24 ज्ञानार्थियों ने व 7 प्रशिक्षिकाओं ने भाग लिया । संपतराज जी गांधी व्यवस्थापक है ।
मुनि रमेश कुमार जी एवं मुनि सुबोध कुमार जी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान किया । हर दृष्टि से यहाँ की ज्ञानशाला श्रेष्ठ ज्ञानशाला बनें। मुख्य प्रशिक्षका राजकुमारी मुथा , प्रशिक्षिकाओं में सुशीला बम्ब , सुशील गांधी,  हेमलता गांधी,  पिंकी गुंदेचा भी उपस्थित थी।

मंगलभावना कार्यक्रम
ताम्बरम में मुनिश्री रमेश कुमार जी ठाणा-2 का 22 दिवसीय प्रवास की सम्पन्नता पर मंगलभावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलभावना कार्यक्रम में आशीर्वचन देते हुए मुनि रमेश कुमार जी ने कहा – संत सरिता के समान होते है।सरिता जहाँ बहती है उस भूमि को सरसब्ज बना देती है वैसे ही जहां जहां पर संतों का विचरण होता है वे लोगों के दिलों को सरसब्ज बना देते हैं । ताम्बरमवासी सदा धर्म की आराधना , साधना करते रहेंगे । चातुर्मास में यथासंभव लाभ लेते रहेंगे
मुनि सुबोध कुमार जी ने इस अवसर पर कहा- ताम्बरम मेरी जन्म भूमि है । “जननी जन्म भूमिश्च”  जननी और जन्म भूमि के उपकार को कभी भूला नहीं जा सकता । आचार्य श्री महाश्रमण जी ने मेरे उपर या ऐसे कहूं संसार पक्षीय माता – पिता एवं परिजनों के लिए सेवा कराने का फरमाया हम गुरुदेव की कृपा को कभी नहीं भूल सकते। मुनिश्री रमेश कुमार जी ने भी बहुत कृपा कराई । ताम्बरमवासियों ने भी अच्छा लाभ लिया । अनेक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। चातुर्मास में सभी को दर्शन सेवा का लाभ लेते रहना है।
संपतराज जी गांधी,  अर्जुन गांधी,  वंदना मुथा, मोनिका गांघी, दीपा गांधी, आरती गांधी , आदि वक्ताओं ने भी मंगलभावना कार्यक्रम में अपने विचार की प्रस्तुति गीत, मुक्तक आदि से दी । आप का आगामी ट्रिप्पलिकेन चौमासा सफल हो यह मंगल कामना करते हैं ।

चैन्नई उपनगर यात्रा प्रवास
शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री रमेश कुमार जी ,सहवर्ती मुनि सुबोध कुमार जी का चैन्नई उपनगर में संभावित यात्रा प्रवास मुनिश्री रमेश कुमार जी सहवर्ती मुनि सुबोध कुमार जी ने आज ताम्बरम से लगभग 14 किलोमीटर का विहार करके आलन्दूर स्थित मंगलचन्द जी सेठिया के यहाँ पधारे। पूरे सेठिया परिवार ने मुनि द्वय का भावभरा स्वागत किया। ताम्बरम विहार सेवा समिति के युवकों ने,  पलावरम,  आलन्दूर के भाईयों ने मार्ग सेवा का लाभ लिया।

आध्यात्मिक मिलन
दिनांक 11 जून मंगलवार को लगभग 8.00 बजे माधावरम सर्कल पर तपस्वी मुनि ज्ञानेन्द्र कुमार जी ठाणा-3 , मुनिश्री रमेश कुमार जी ठाणा-2  , मुनिश्री जम्बू कुमार जी ठाणा-2 का आध्यात्मिक मिलन होगा ।
20 जून पल्लावरम आचार्य श्री तुलसी का 23 वां महाप्रयाण दिवस, 21 जून पलावरम में  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम प्रात: 6:00 बजे होगा तथा 11 जुलाई  ट्रिप्पलीकेन चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश का कार्यक्रम होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सिलीगुड़ी में मंगल भावना समारोह का आयोजन
Next Article शिनाया फैशन शो का भव्य आयोजन, “मौला मेरे मौला” सांग लॉंच्

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?