गोवा: डबोलिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शनिवार को दो घंटे के विमानों की आवाजाही बंद रखने के बाद दोबारा शुरू कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने कहा- एयरपोर्ट पर मिग-29के विमान के ईंधन की टंकी रनवे पर गिरकर अलग हो गई। जिसके बाद ईंधन के फैलने और आग लगने के कारण उसे कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा।
नेवी की तरफ से यह कहा गया कि ऐहतियात के तौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और कोशिश की गई कि जल्द ही विमानों की आवाजाही शुरू की जा सके। हालांकि, दो घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे दोबारा चालू कर दिया गया है। इधर, फाइटर प्लेन सुरक्षित है।
घटना के बाद नेवी के प्रवक्ता ने कहा- ‘मिग- 25के उड़ान भरते वक्त उसमें लगी ईंधन की टंकी गिरने के चलते आग लग गई। इसकी वजह से कुछ देर तक अस्थायी तौर पर गोवा एयरपोर्ट के बंद करना पड़ा। जल्द ऑपरेशन शुरू करने के लिए सभी संभावित प्रयास किये जा रहे हैं। मिग- 29 सुरक्षित है।’
मिग-29के स्क्वाड्रन मिग-29 लड़ाकू विमान का करियर वर्जन है जो गोवा के आईएनएस हंस नौसेना अड्डे पर तैनात है। गोवा एयरपोर्ट अपना रनवे नौसेना के साथ साझा करता है और उसकी टाइमिंग शाम 8 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक है, जहां पर एक्सरसाइज और अन्य चीजें की जाती हैं।

