सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल ने कहा- मोदी सरकार देश में नफरत फैला रही
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राहुल ने कहा- मोदी सरकार देश में नफरत फैला रही

Last updated: June 7, 2019 10:16 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को मतदाताओं का आभार जताने के लिए पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पार्टी से हैं। आपने मुझे जो समर्थन दिया, वो अद्वितीय है। इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा।

राहुल ने केरल के निलंबर में जनसभा के दौरान कहा, ”मौजूदा सरकार और नरेंद्र मोदी देश में नफरत फैला रही है। कांग्रेस जानती है और समझती है कि नफरत से निपटने का एकमात्र रास्ता प्यार है। हम देश में कमजोरों को मोदी की नीतियों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं आपका प्रतिनिधित्व करने और बेहतर वायनाड बनाने के लिए तैयार हूं। वायनाड के हर व्यक्ति के लिए मेरे घर के दरवाजे खुले हैं।”

इससे पहले राहुल ने मल्लापुरम में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं केरल का सांसद हूं। यह मेरी जिम्मेदारी है कि न सिर्फ वायनाड बल्कि पूरे केरल के नागरिकों से जुड़े मुद्दों को आवाज दूं। वायनाड के लोगों की आवाज सुनना और उनकी आवाज बनना मेरा कर्तव्य है। आप सभी के प्रेम और स्नेह का धन्यवाद, जो आपने मेरे लिए दिखाया।

राहुल ने केरल और उप्र से लड़ा था चुनाव

राहुल ने केरल और उत्तरप्रदेश की दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। अमेठी में उन्हें स्मृति ईरानी से हार मिली, जबकि वायनाड में राहुल 4 लाख 31 हजार से ज्यादा वोट से जीते थे। वायनाड से जीतने के बाद राहुल का केरल का यह पहला दौरा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल और रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति का दौरा करेंगे।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वे तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को केरल में रहेंगे। शनिवार को वायनाड जिले में उनका रोड शो होगा। राहुल ने बताया कि तीन दिन में वे 15 जगह स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

किसानों की खुदकुशी पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था
जीत के बाद राहुल ने 24 मई को वायनाड की जनता का आभार जताया था। इसके बाद 31 मई को उन्होंने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को पत्र लिखकर वायनाड में कर्ज की वजह से खुदकुशी करने वाले किसानों की जानकारी मांगी थी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया था किसानों के परिवार की आर्थिक मदद का दायरा बढ़ाया जाए।

केरल और आंध्र प्रदेश जाएंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल और रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति का दौरा करेंगे। मोदी का दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यहां का ये पहला दौरा है। मोदी शनिवार को केरल में गुरुवयुर के श्री कृष्णा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे त्रिशूर में जनसभा करेंगे। मोदी रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धोनी ‘बलिदान बैज’ वाले ग्लव्स पहनकर मैच नहीं खेल पाएंगे, आईसीसी ने मंजूरी नहीं दी
Next Article डिफेंस एयरपोर्ट से खत्म हो सकता है लैंडिंग चार्ज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026
पर्वाधिराज पर्युषण : महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में आध्यात्मिक शुभारम्भ
social
September 8, 2026
इंग्लिश ओवन बाय मिसेज बेक्टर’स फूड स्पेशियलिटीज ने दही हांडी 2026 ‘हांडी ऑफ जॉय’ के लिए 150 महिला विश्व रिकॉर्ड धारकों के मानव पिरामिड को समर्थन दिया
Business
September 8, 2026
फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का शानदार आगाज़, तेलंगाना की खूबसूरती, प्रतिभा और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
entertainment
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?