सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वृक्षमहात्म्य
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

वृक्षमहात्म्य

Last updated: June 5, 2019 11:33 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

– दीनानाथ पाटकर।।
अश्वत्थमेकं पिचुमंदकमेकं
न्यग्रोधमेकं दशचिंचिणीकम् ।
कपित्थबित्वामलकत्रयं च पत्र्वाम्रवापी
नरकं न पश्येत।।
– भविष्यपुराण
अर्थात भवविष्यपुराण में लिखा है कि पीपल, नीम और बरगद इनमें से कोई भी एक पौधा, या इमली के दस पेड़ या बेल और आवला इनमें से किसी भी नस्ल के तीन पौधे, या आम के पांच पौधे जो लगाएगा वो नरक जाने से बचेगा।
प्राचीन काल में निसर्ग संपन्न था, जनसंख्या अल्प थी, ऐसे समय में भविष्यकाल की जरूरत ध्यान में रखकर वृक्षों का महत्व समझाने वाले हमारे ऋषि मुनियों को प्रणाम!
बरसो पहले से हमारे देश में कश्मीर से केरल तक अलग-अलग किस्म के वृक्ष पाए जाते हैं। उनकी अपनी अलग पहचान है। हमारे पुराणों में धार्मिक ग्रंथों में उनकी चर्चा की गई है। ये हमारे वृक्ष जैसे पीपल, बरगद, आम, नीम, इमली, आमतलास, कंचन और हजारों भिन्न कद के, प्रकृति के पौधे जो गुंद, लाख, मध और कई औषधियां हमें उपलब्ध कराते हैं। इनके पत्ते पेड़ से गिरने के बाद आसानी से मिट्टी में घुल जाते हैें।
लेकिन ‘गुलमोहर’ जैसे कई पौधे हमारे देश में अंग्रेजों के शासन के दौरान लगाए गए। गुलमोहर को तो कई कवियों ने अपने कविता का विषय बनाया। लेकिन गौर से देखें तो गुलमोहर पौधे पर कोई भी पंक्षी अपना घर नहीं बनाता है। 1840 में पहला गुलमोहर भारत में लाया गया। वही बात नीलगिरि की है। परदेसी पौधों से पर्यावरणीय समतोल बिगड़ सकता है। कुछ साल पहले अर्जेंटीना से भारी मात्रा में गेहूं की आयात की गई। हम गेहूं के साथ ‘पार्थेनियम’ नामक बीज हमारे देश में आया और खेतों में, जंगलों में, तालाबों के आसपास ‘गाजर गवल’ की वजह से नदी, तालाबों का पर्यावरण खतरे में आ गया।
वैसे ही मुंबई-पुणे जैसे शहरों से चिड़ियाों का गायब होना आजकल विशेष चर्चा में है। उसकी वजह शहरों में पहले छोटे घर या 1-2 माले की इमारत हुआ करती थी। इसके इर्द-गिर्द छोटे-छोटे पौधे हुआ करते थे, बेर, बेल, आम, इमली जैसे पौधों की वजह से फल खाना, घोसले बनाना, छोटे-बड़े परिंदों के लिए आसान हुआ करता था।
शहरों में बहुमंजिला इमारतें बनने लगी, छोटे-छोटे घर, 1-2 माले की इमारतें टूटी, उनके साथ पेड़, पौधे बड़ी माज्ञा में काटे गए। पंक्षियों का बसेरा उजड़ता गया और शहरों से कई जाति के पंक्षी जैसे, चिड़िया, हीयाल, बुलबुल गायब होने लगीं। उनकी मधुर चहचहाट गूंज का शहरवासी आनंद उठाया करते थे। अब कार-रिक्शा-मोटरसाइकिल के हार्न के बीच और भागदौड़ भरी जिंदगी के वजह से न तो इस कुदरत के दिए हुए आनंद को आंखों में समा सकते हैं न तो कानों में उनकी गूंज से मन को खुश कर सकते हैं। विदेशी पौधों के भारी मात्रा में शहर में उगाए जाने से यहां के प्राणी और पक्षियों और कीटों का नेचुरल अधिवास नष्ट हो जाता है। उससे बायोडायवर्सिटी की पूरी रचना बाधित हो जाती है। परिणाम स्वरूप कीट को पक्षियों द्वारा होने वाला बीजप्रसार क्षतिग्रस्त होता है और वनीकरण के नैसर्गिक स्रोत कमजोर हो जाते हैं।
अतः पर्यावरणप्रेमियों को इस बात पर ध्यान देकर बाग-बगीचों में देशी वृक्ष भारी मात्रा में लगाए जाने चाहिए। स्कूल-कॉलेज के छात्रों को ऐसे पौधों की जानकारी मिले, इसके लिए विशेष प्रयास करना आज की जरूरत बन गई है। इस बात को ध्यान में लेकर महानगरपालिका राज्य और केंद्र सरकार पर्यावरण का ध्यान रखकर उसको बढ़ावा मिले, इसलिए विशेष प्रयत्न करे, उसके लिए धनराशि उपलब्ध करवाए तो हमारा देश एक बार फिर सुलजाम – सुफलाम हो सकता है।

TAGGED:5MayDeenanathPatkarEnvirmentDay

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेषः पर्यावरणीय समृद्धि के संकल्प सूत्र
Next Article राम मंदिर: VHP ने बैठक बुलाई, कहा, 18 महीने में शुरू होगा निर्माण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026
30 साल से एक ही जिले में तैनाती पर सवाल! ADO पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ CM से उच्चस्तरीय जांच की मांग
state
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?