मुंबई:पटना के चर्चित शिक्षण संस्थान ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार पर बनी बायोपिक ‘सुपर 30’ का ट्रेलर 4 जून को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि ‘सुपर 30’ का ट्रेलर चार जून को रिलीज किया जाएगा.अभिनेता द्वारा फिल्म के बारे में नई जानकारियां साझा करते ही ‘सुपर 30’ दुनिया की मशहूर फिल्म वेबसाइट आईएमडीबी की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बन गई है.
फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी
गौरतलब है कि आईएमडीबी फिल्म, टीवी प्रोग्राम, वीडियो स्ट्रीम और इंटरनेट स्ट्रीम की दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन डेटाबेस है. आनंद कुमार की जीवनी पर आधारित ‘सुपर 30’ में आनंद कुमार की भूमिका ऋतिक रोशन निभा रहे हैं. विकास बहल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी.

