सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जेट एयरवेज के 2 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी स्पाइस जेट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

जेट एयरवेज के 2 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी स्पाइस जेट

Last updated: June 2, 2019 8:54 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के 2000 स्टाफ के भर्ती की योजना बना रही है। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बताया, ‘हमने उल्लेखनीय रूप से जेट एयरवेज के लोगों को अपने साथ जोड़ा है। वे काफी योग्य और पेशेवर हैं। हम आगे भी जेट एयरवेज के लोगों को नौकरी देना जारी रखेंगे।’
सिंह ने कहा, ‘हमने जेट एयरवेज के 1,100 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा है। उम्मीद है कि यह आंकड़ा 2,000 पर जाएगा। इनमें पायलट, चालक दल सदस्य और हवाई अड्डा सेवाओं, सुरक्षा से जुड़े लोग हैं।’
उन्होंने आगे बताया कि स्पाइसजेट के पास बोइंग 737, बॉम्बार्डियर क्यू 400 और बी 737 फ्राइटर विमान हैं। एयरलाइन 62 डेस्टिनेशन के लिए रोज 575 उड़ानों को ऑपरेट करती है। इनमें नौ इंटरनैशनल डेस्टिनेशन शामिल हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या स्पाइसजेट बड़े आकार के विमानों को ऑपरेट करने पर भी ध्यान देगी, सिंह ने कहा कि अभी हमारा ध्यान छोटे आकार के विमानों पर है। जेट एयरवेज बड़े आकार के विमानों से परिचालन करती रही है।
बता दें इस समय जेट एयरवेज का परिचालन अस्थाई रूप से बंद है जबकि स्पाइस जेट अपने परिचालन का विस्तार कर रही है। एयरलाइन पहले ही कम से कम जेट एयरवेज द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 22 विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर चुकी है। आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अप्रैल में अपना परिचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया था।
फिलहाल स्पाइसजेट के कर्मचारियों की संख्या 14,000 है और उसके बेड़े में 100 विमान हैं। एयर इंडिया, जेट एयरवेज (अब अस्थाई रूप से ठप्प) और इंडिगो के बाद यह चौथी एयरलाइन है जिसके पास 100 विमान हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्वामी की प्रधानमंत्री से मांग, तुरंत शुरू हो मंदिर निर्माण
Next Article ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की सीक्वल बनाना चाहते हैं अभिषेक बच्चन
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?