नई दिल्ली:टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग कहते है हमारे पास एक मजबूत टीम है। अगर हमारे खिलाड़ी सामान्य क्रिकेट भी खेले, तो भी टीम इंडिया चैंपियन के रूप में उभरेगी। हमारी टीम में पर्याप्त प्रतिभा है, जो दबाव में भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है। मुझे पूरा भरोसा है जैसे-जैसे वर्ल्ड कप परवान चढ़ेगा हमारे खिलाड़ियों का बेस्ट निकलकर बाहर आएगा।
टीम का चयन हो चुका है और अब हमें विराट कोहली और उनके खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए। हम सभी को टीम की कामयाबी की दुआ करनी चाहिए। अगर हमने गलती नहीं की, तो जीतेंगे। टीम में पर्याप्त गहराई है।
अगर हमने गलती नहीं की, तो वर्ल्ड कप जीतेंगे : वीरेंदर सहवाग

