सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने के लिए भारत को मिला ब्रिटेन का साथ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने के लिए भारत को मिला ब्रिटेन का साथ

Last updated: May 11, 2019 8:16 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और पर्यावरण संरक्षण में साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही दोनों देशों के विदेश मंत्रालय सहयोग बढ़ाने के क्षेत्रों को तलाशेंगे और उन पर समझौते की जमीन तैयार करेंगे। ब्रिटिश विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी सर साइमन मैकडोनाल्ड ने कहा है कि अगले दशक में ब्रिटेन और भारत मिलकर वैश्विक सुरक्षा और विकास में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।

यह फैसला शुक्रवार को भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले और ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी मैकडोनाल्ड की बैठक में लिया गया। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। इनमें खासतौर पर राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, विज्ञान, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र शामिल हैं।

हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
दोनों पक्षों ने बातचीत के परिणामों पर संतोष व्यक्त किया। आने वाले महीनों में राजनीतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने का भी फैसला किया। दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, तीसरे दिन में मिलकर विकास कार्य करने पर भी सहमति जताई।

पिछले साल 14 फीसद बढ़ा व्यापार
बातचीत में ब्रिटेन ने इंटरनेशनल सोलर एलायंस में शामिल होने की इच्छा जताई। नई दिल्ली में स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने भी इसी प्रकार का बयान जारी कर बातचीत के परिणामों पर सहमति जताई है। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का परिणाम है कि बीते वर्ष में दोनों का व्यापार 14 फीसद बढ़ा है और पढ़ाई के लिए ब्रिटेन पहुंचे भारतीय छात्रों की संख्या 35 प्रतिशत बढ़ी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इमरान खान ने स्वीकारा, पाकिस्तान महंगाई से जूझ रहा
Next Article आरबीआइ की रिपोर्ट से हुआ खुलासा, नीरव मोदी घोटाले का खामियाजा भुगत रहे हैं बैंक व कारोबारी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?