सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं AAP उम्मीदवार आतिशी, गौतम गंभीर पर लगाए ये आरोप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं AAP उम्मीदवार आतिशी, गौतम गंभीर पर लगाए ये आरोप

Last updated: May 9, 2019 6:29 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:पूर्वी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूट गईं और उनकी आंखों से आंसू भी आए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी उम्मीदवार और क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के साथ पर्चे बांटने का आरोप लगाया।
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मेरा गंभीर जी से बस एक यही सवाल है के अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते तो सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे।
आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि कभी कल्पना नहीं थी कि गौतम गंभीर इस स्तर तक गिर सकते हैं। अगर लोग ऐसी मानसिकता वालों को वोट देंगे तो फिर महिलाएं कैसे सुरक्षा की उम्मीद कर सकती हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आतिशी मजबूत रहो, मैं कल्पना कर सकता हूं कि यह तुम्हारे लिए कितना मुश्किल होगा। इन्हीं ताकतों के खिलाफ हमें लड़ना है।
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर ब्राह्मण और पूर्वांचली वोटर्स का कब्जा रहा है। इस सीट पर पहला चुनाव भारतीय जनसंघ ने जीता था। उसके बाद से यह सीट कांग्रेस का गढ़ बन गई। नब्बे के दशक में भाजपा ने दोबारा इस सीट पर कब्जा किया। नए परिसीमन में इस सीट का बड़ा हिस्सा उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट में चला गया है। वर्तमान में भाजपा के महेश गिरी यहां से सांसद हैं।
वर्ष 1967 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पहला चुनाव जनसंघ के प्रत्याशी एच देवगन ने जीता था। बड़ी संख्या में बाहर से आए प्रवासियों और पंजाबी वोटरों के चलते सत्तर के दशक में कांग्रेस ने एचकेएल भगत को अपना उम्मीदवार बनाया और इस सीट पर जीत हासिल की। इसके बाद राम लहर में भाजपा ने कट्टर छवि वाले बीएल शर्मा प्रेम पर दांव लगाया और प्रेम ने यमुनापार में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा दी। इसके बाद वर्ष 2004 तक यह सीट भाजपा के पास रही।
प्रेम के बाद भाजपा ने इस सीट पर पूर्वांचल कार्ड खेला। इससे लाल बिहारी तिवारी इस सीट से सांसद रहे। वर्ष 2004 के चुनाव में कांग्रेस ने भी भाजपा की काट के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा और उन्होंने जीत हासिल की। पूर्वांचल और ब्राह्मण फैक्टर के चलते संदीप दीक्षित ने वर्ष 2009 का चुनाव भी जीता। इसके बाद भाजपा ने वर्ष 2014 में महेश गिरी को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत हासिल की।
2019 लोकसभा चुनाव 
कुल मतदाता : 19,70,118
पुरुष मतदाता :10,94,362
महिला मतदाता : 8,75,656
अन्य मतदाता : 100

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कालबादेवी में मुनिप्रवर श्री सुमेरमलजी स्वामी की स्मृति सभा का आयोजन
Next Article कांग्रेस का PM पर पलटवार, ‘आपने वायुसेना के विमान को ही अपनी टैक्सी बना लिया’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई: “ध्यान से प्राप्त होता है दिशाबोध, रहें बाहर, जीओ भीतर”
social
September 14, 2026
चेम्बूर: छठे दिन जप दिवस का आयोजन, सभा अध्यक्ष व टीम ने की साध्वी श्री के दर्शन
social
September 14, 2026
सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?