मुम्बई : मंगलवार को कांदिवली तेरापंथ भवन में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुम्बई और तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन कांदिवली की आयोजना मे अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती प्रो मुनिश्री महेंद्रकुमार स्वामी एवं मुनि वृन्द और समणी श्री डॉ निर्वाण प्रज्ञा जी, समणी श्री विनीत प्रज्ञा जी एवं समणी वृन्द के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अक्षय तृतीया पारण महोत्सव में 38 तपस्वियों के वर्षीतप की तपस्या की अनुमोदन की गई। वही प्रो मुनि श्री महेंद्र कुमार स्वामी एवं मुनि वृन्द और समणी श्री डॉ निर्वाण प्रज्ञा जी, समणी श्री विनीत प्रज्ञा जी ने अपने भावों से तपस्वियों एवं श्रावक समाज का मार्गदर्शन किया एवं अक्षय- तृतीया के महत्व को समझाया। मुनि श्री जागृत कुमार जी ने अपने भावों को रखते हुए कहा कि भगवान ऋषभ को मानने की जगह भगवान ऋषभ की माने। मुनि श्री अभिजीत कुमार ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुए अपने भावों को रखा।
सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने इस अवसर पर आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं श्रावक समाज का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि आज का दिन बड़े शौभाग्य का दिन हैं कि तपस्वियों के तप की अनुमोदन करने का हमें सूअवसर प्रदान हुआ हैं।
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के मंत्री कमलेश बोहरा ने अपने भावों को रखते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्व रखता हैं। आज के दिन कभी क्षय नही हुआ इसी लिए अक्षय तृतीया के तौर पर मनाया जाता हैं। इस पावन अवसर पर मुनि श्री अजित कुमार के 14 वे वर्षी तप का पारणा भी था जिसकी पुरे श्रावक समाज ने अनुमोदना की व मुनिश्री की सुख्पृछा की । सभा मंत्री विजय पटवारी ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालक करते हुए भावों को रखा।
इस अवसर मनोहर गोखरू, अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, मुंबई सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल बाफना, मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बडाला, विनोद डांगी, मांगीलाल छाजेड़ इत्यादी ने अपने भावो को रखा व कन्यामण्डल ने गीतिका की प्रस्तुति दी, सलिल लोढ़ा, भारती सेठिया, भंवरलाल कर्णावट आदि ने अपने भाव रखें।
इस अवसर पर नवरत्न गन्ना, विनोद बोहरा, योगेश चौधरी, बाबुलाल समदरिया, गणपत डागलिया, बी सी भलावत, प्यारचंद मेहता, महेंद्र तातेड़, भगवती पटवारी, मनोज सिंघवी ,अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष रमेश चौधरी, नितेश धाकड़, , टीपीएफ मुम्बई अध्यक्ष दीपक डागलिया, पारस दुगड़, मलाड सभा अध्यक्ष दलपत बाबेल, दिनेश सिंघवी, संपत वागरेचा, इंद्र का तेल महेंद्र तातेड़,जयचंद सांखला, अर्जुन चौधरी, ताराचंद गन्ना,नरेश परमार, भूपेश कोठारी, प्रेमलता सिसोदिया ,कांतादेवी तातेड ,आदि की उपस्थिति रही। इस आयोजन में प्रायोजक के तौर पर श्रीमती मंजूदेवी रिखबचंद जी कोठारी, श्रीमती श्वेतादेवी जयेश जी कोठारी परिवार रहा एवं काफी तपस्वी परिवारों का भी अनुदान सहयोग रहा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में विष्णु बाफना ,नरेंद्र सिंघवी, गौतम डागा ,अजय डांगी ,विनोद डागलिया अशोक कोठारी, संजय बोथरा, दिनेश सिंघवी ,प्रमोद डाँगी,मीठालाल धाकड़ ,विकाश भूतोडीया,दिलिप चप्लोत,मनोज लोढ़ा, अभिषेक चपलोत,सुशीला मादरेचा, प्रीति बोथरा ,मन्जु मादरेचा, संगीता कुमट, लीला परमार, कन्या मंडल से मानसी बागरेचा ,शिखा बाफना के साथ पुरे कन्या मंडल व कांदिवली , मलाड, बोरीवली तेरापंथ समाज के साथ साथ सभी का सहयोग रहा ।
कांदिवली में मनाया गया अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव

