सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 200 बच्चों ने खोया परिवार, अब भी खतरा बरकरार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

200 बच्चों ने खोया परिवार, अब भी खतरा बरकरार

Last updated: May 9, 2019 7:06 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

कोलंबो: श्रीलंका में ईस्टर के दिन चर्च और होटलों पर हुए हमले में करीब 200 बच्चों ने अपना परिवार खो दिया। कुछ तो बिल्कुल अकेले रह गए हैं। कई परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई है। कोलंबो स्थित श्रीलंका रेडक्रॉस सोसायटी (एसएलआरसीएस) की एक रिपोर्ट के अनुसार पीडि़त परिवारों का जीवन पटरी पर आने में बहुत मुश्किलें आएंगी।
ईस्टर के दिन देश में नौ जगहों पर हुए सिलसिलेवार आत्मघाती धमाकों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। श्रीलंका सरकार ने स्थानीय आतंकी संगठन नेशनल तौहीद जमात को इस हमले का जिम्मेदार बताया है। हमले में 500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उनमें से कुछ की हालात बेहद गंभीर है। वह फिलहाल किसी भी तरह का काम करने में अक्षम हैं। एसएलआरसीएस की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे करीब 75 परिवार हैं जिनकी आजीविका इस कारण से बाधित हुई है।
हमले में बचे लोग और प्रत्यक्षदर्शी इस समय मानसिक ट्रॉमा से भी गुजर रहे हैं। एसएलआरसीएस ने कहा, ‘वह तनाव के साथ भय का सामना कर रहे हैं। उनके लिए हमले की याद को भुलाना आसान नहीं है। इसके चलते भविष्य में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें मनोवैज्ञानिक सहायता दिए जाने की जरूरत है।’
अब भी हमले का खतरा: श्रीलंका प्रशासन ने हमले में शामिल सभी आतंकियों के गिरफ्तार होने या मारे जाने का दावा किया है। लेकिन उन्होंने आइएस के आतंकी हमले के खतरे को लेकर चेतावनी भी दी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘अमेरिका समान रूप से दुनिया में कहीं भी ईशनिंदा कानून का विरोध करता है’
Next Article तीसरी बार भी नीरव मोदी को नहीं मिली जमानत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्वः दक्षिण मुंबई में  वाणी संयम दिवस मनाया गया
social
September 11, 2026
‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?