मुंबई:राज्य में स्वाइन फ्लू के मामले थम नहीं रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी से अबतक इस बीमारी के कारण 135 लोगों की जान चा चुकी है। इस दौरान 1482 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। मुंबई में भी स्वाइन फ्लू के तकरीबन 300 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 2 की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादातर मौतें समय पर उपचार न हो पाने के कारण हो रही हैं।
सामान्य फ्लू की तुलना में स्वाइन प्लू न केवल तेजी से फैलता है, बल्कि समय रहते इलाज न लेने पर खतरे की संभावना भी बढ़ती है। इस बीमारी की पहचान जितनी जल्दी हो जाए और इलाज शुरू हो जाए, उतना बेहतर होता है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, इस साल के शुरुआती करीब 4 महीनों में स्वाइन फ्लू के 1482 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 1169 (79 प्रतिशत) लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि अब भी 178 लोगों का इलाज जारी है। मरीजों के अनुसार, सबसे अधिक 333 मामले नागपुर से हैं। वहीं बीमारी के कारण हुई मौतों में सबसे ऊपर नासिक है। नासिक में अब तक इस बीमारी से 33 लोगों की जान गई है।
4 महीने में स्वाइन फ्लू के चलते हुई 135 लोगों की मौत

